विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटीएम का पिनकोड पूछकर 14 हजार उड़ाए

By Edited By:
Published: Fri, 16 Dec 2016 03:10 AM (IST)

शेखपुरा। साइबर क्राइम में लगे अपराधियों ने शेखपुरा के एक युवक के बैंक अकाउंट से 14 हजार रुपये की निक

News Article Hero Image

शेखपुरा। साइबर क्राइम में लगे अपराधियों ने शेखपुरा के एक युवक के बैंक अकाउंट से 14 हजार रुपये की निकासी कर ली। इस ठगी का शिकार हुआ युवक दिलीप कुमार शेखपुरा नगर क्षेत्र के जमालपुर का रहने वाला है। युवक का बैंक अकाउंट शेखपुरा की एसबीआइ शाखा में है। खाते से 14 हजार रुपये की निकासी के मामले में दिलीप ने बैंक की स्थानीय शाखा तथा पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। इस बाबत दिलीप कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर खुद को बैंक का बड़ा अधिकारी बताकर उसके एटीएम का पिनकोड हासिल कर लिया। इसके बाद घंटे भर में ही उसने खाते से 14 हजार रुपये की निकासी कर ली। खाते से रुपये की निकासी का पता दिलीप को तब हुआ जब उसके मोबाइल फोन पर इसका अलर्ट आया। बताया गया कि 14 हजार की यह राशि दो बार में सात-सात हजार करके निकासी की गई है।