Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नयागांव में भीषण जाम, फंसी रही एंबुलेंस

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 11 Nov 2017 03:05 AM (IST)

    नयागांव थाना क्षेत्र के राजेन्द्र द्वार के समीप शुक्रवार को महाजाम लग गया। इसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। जिससे एक घंटा तक वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    नयागांव में भीषण जाम, फंसी रही एंबुलेंस

    सारण। नयागांव थाना क्षेत्र के राजेन्द्र द्वार के समीप शुक्रवार को महाजाम लग गया। इसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। जिससे एक घंटा तक वाहनों का आवागमन ठप हो गया था।

    विदित हो कि एनएच 19 छपरा -पटना मुख्य मार्ग पर स्थित राजेंद्र द्वार से रेल चक्का फैक्टरी दरियापुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर आये दिन जाम लगता है। कभी कभी जाम इतना लंबा लग जाता है कि रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। जिससे आम आदमी को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम लगने का मुख्य कारण है मधुकोंन कंपनी का ओवर लोड अनियंत्रित डंफर का चलना है। शुक्रवार की संध्या साढ़े चार बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक राजेन्द्र द्वार के पास इतनी लंबी जाम लग गई कि आम आदमी को भी पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। इस महाजाम में घंटों तक कई एंबुलेंस मरीज को लेकर फंसे रहे। लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी जाम स्थल पर नहीं दिखाई दिया। जबकि जाम स्थल से थाने की दूरी महज दो सौ गज है। प्रशासन को चाहिए कि राजेन्द्र द्वार पर दो पुलिस कर्मी को सुरक्षा के ख्याल से तैनात करें। यह सब कुछ देखने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती है। अगर प्रशासन अभी भी सचेत नहीं हुआ तो राजेन्द्र द्वार के पास बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें