विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशील मोदी ने कहा- जीएसटी का सपना साकार, कांग्रेस परेशान

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 08:36 PM (IST)

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि आज जब 'एक राष्ट, एक कर' का सपना साकार हुआ है तो कांग्रेस ...और पढ़ें

सुशील मोदी ने कहा- जीएसटी का सपना साकार, कांग्रेस परेशान
सुशील मोदी ने कहा- जीएसटी का सपना साकार, कांग्रेस परेशान

पटना [राज्य ब्यूरो]। पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि जीएसटी लांचिंग समारोह के बहिष्कार के लालू प्रसाद और कांग्रेस के आह्वान का तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने ही बहिष्कार कर दिया। आज जब 'एक राष्ट, एक कर' का सपना साकार हुआ है तो कांग्रेस परेशान है।

 

मोदी ने कहा कि मीरा कुमार के नामांकन कार्यक्रम से जहां यूपीए के तमाम बड़े नेता नदारद रहे वहीं संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित जीएसटी समारोह में एनसीपी के शरद पंवार, सपा के रामगोपाल यादव, बसपा, बीजू जनता दल, जेडीएस और एआइडीएमके आदि दर्जनों दलों के नेता ही नहीं बल्कि लालू यादव के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार के निर्देश पर वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे।

 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी की सोच भले ही कांग्रेस के शासन काल के दौरान आरंभ हुई, लेकिन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को छोड़ दें तो पी. चिदम्बरम ने कभी भी जीएसटी को लेकर न तो राज्यों को भरोसे में लिया और न ही कोई गंभीर प्रयास किया।

 

यह भी पढ़ें: 'डर' के मारे लालू पुत्र तेजप्रताप ने बदल दिया था घर का रास्ता, अब चुना यह रास्ता

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने न केवल जीएसटी पर राज्यों की तमाम आशंकाओं को दूर किया बल्कि पांच साल तक राज्यों को 14 फीसद कर संग्रह की गारंटी और उससे कम होने पर क्षतिपूर्ति का जीएसटी कानून में ही प्रावधान किया। 

 

यह भी पढ़ें: जीएसटी की तरह समान शिक्षा, स्वास्थ्य व न्याय व्यवस्था लागू हो: पप्पू यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।