विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डर' के मारे लालू पुत्र तेजप्रताप ने बदल दिया था घर का रास्ता, अब चुना यह रास्ता

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 11:16 PM (IST)

राजद सुप्रीमो के बड़े पुत्र और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने मुश्किलों के ज्योतिषीय समाधान के लिए घर ...और पढ़ें

'डर' के मारे लालू पुत्र तेजप्रताप ने बदल दिया था घर का रास्ता, अब चुना यह रास्ता
'डर' के मारे लालू पुत्र तेजप्रताप ने बदल दिया था घर का रास्ता, अब चुना यह रास्ता

पटना [जेएनएन]। ज्योतिषीय सलाह ने ला­लू परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी है। वास्तुदोष के चलते स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप या­दव के अपने आवास के मुख्य द्वार का रास्ता बदल दि­या था। मुख्य द्वार के रास्ते को बदलने के बाद से लालू प्रसाद के कुनबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही थीं तो तेजप्रताप ने इसके लिए वापस अपनी भूल सुधारते हुए प्रवेश द्वार का रास्ता फिर से बदल लिया है।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन का अस्तित्व संकट में पड़ गया था और कुनबे को मु­श्किल में पड़ता देख तेज प्रताप ने अपने घर के मुख्य द्वार का रास्ता बदल दिया था, लेकिन उससे कोई खास फायदा ना होता देख उन्होंने भूल सुधार कर­ते हुए फिर से प्रवेश द्वार का रास्ता बदल दिया है।

 

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। मुश्किल में वह अक्सर धर्म का सहारा लेते हैं। तेजप्रताप यादव ने 3 महीने पहले देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास के मुख्य द्वार को बंद करवा कर पीछे के हिस्से को प्रवेश द्वार में तब्दील करा दिया था।

 

ज्योतिषीय सलाह के चलते तेज प्रताप ने प्रवेश द्वार को पिछले हिस्से में शिफ्ट करा दिया था। देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में तेजप्रताप यादव ने मुश्किलों से निपटने के लिए दुश्मन मारण जाप भी कराया था। उसके बाद वह वृंदावन की यात्रा पर गए थे बावजूद इसके लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती गई और तेजप्रताप भी मुश्किलों में नजर आए।

 

बेनामी संपत्ति को लेकर लालू प्रसाद यादव सुशील मोदी के निशाने पर हैं। सुशील मोदी एक के बाद एक खुलासे कर रहे हैं मीसा भारती, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव बेनामी संपत्ति मामले में मुश्किल में हैं।

 

यह भी पढ़ें: लालू ने कहा-हुजूर! पॉलीटिकल आदमी हूं, थोड़ी सहूलियत दीजिए, कोर्ट ने मानी बात

 

मुश्किलों में घिरता देख तेज प्रताप ने भूल सुधार करते हुए अपने सरकारी आवास का रास्ता पुनः बदल दिया है और अब देशरत्न मार्ग में प्रवेश द्वार पहले की तरह ही बनाया जा रहा है। तेजप्रताप अब अपने सरकारी आवास में पिछले दरवाजे के बजाय सामने से प्रवेश करेंगे। 

 

यह भी पढें:  उपराष्ट्रपति चुनाव को ले सामने आए कई नाम, बिहार के इन नेताओं की भी चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।