Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP रामा सिंह के पुत्र का अंतिम संस्कार, CM नीतीश व आदित्यनाथ ने दी सांत्वना

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 28 May 2017 11:16 PM (IST)

    लोजपा सांसद रामा सिंह के पुत्र राजीव सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत पर सीएम नीतीश कुमार व योगी आदित्‍यनाथ ने सांत्‍वना दी है। इस बीच मृतक राजीव का अंतिम संस्‍कार आज कर दिया गया।

    MP रामा सिंह के पुत्र का अंतिम संस्कार, CM नीतीश व आदित्यनाथ ने दी सांत्वना

    पटना [जेएनएन]। बिहार के वैशाली से लोजपा सांसद रामाशंकर सिंह उर्फ राम सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह की उत्तर  प्रदेश के इलाहाबाद में शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार को पटना में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। इस बीच बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तथा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सहित कई नेताओं ने रामा सिंह को फोन कर उन्‍हें सांत्‍वना दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    केनरा बैंक में अधिकारी राजीव सिंह होंडा सिटी कार में पटना की तरफ से जा रहे थे कि सोरांव थाना क्षेत्र में बनकट गांव के पास दोपहर तीन बजे ट्रक को ओवरटेक करने के फेर में कार पलट गई। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: हॉरर किलिंग: तांत्रिक के बहकावे में रेत दिया बेटी का गला, बाल-बाल बची पत्नी

    राजीव वैशाली के सांसद रामाकिशोर सिंह के एकलौते पुत्र थे। एक साल पहले ही 16 मई 2016 को उनकी शादी हुई थी। घटना के बाद सांसद के घर पर मातम का माहौल है। सासंद रामा सिंह भी कई बार बेहोश हो चुके हैं।
    पारिवारिक सूत्रों की मानें तो सांसद को एक बेटा व तीन बेटियां हैं। एक बेटा व एक बेटी की शादी हुई है। सासंद की पत्नी वीणा सिंह पटना में एक शिक्षण संस्थान चलाती हैं। वहीं पूरा परिवार रहता है।

    यह भी पढ़ें: बिहार में तेज आंधी-पानी, दिन में छाया अंधेरा, 4 की मौत