Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- श्रीराम को धर्म में बांधना ठीक नहीं, वह सबके हैं

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Tue, 21 Nov 2017 11:44 PM (IST)

    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भगवान श्रीराम को केवल एक धर्म में बांधकर रखना ठीक नहीं है। वह सबके राम हैं। हम सर्वधर्म समभाव में विश्‍वास करते हैं ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- श्रीराम को धर्म में बांधना ठीक नहीं, वह सबके हैं

    बक्सर [जेएनएन]। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भगवान श्रीराम को किसी एक धर्म में बांधकर रखना ठीक नहीं है। वे हम सबके राम हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि गुजरात चुनाव अभी पूरा नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली। कांग्रेस को अगर यह भरोसा रहता कि वह गुजरात चुनाव में जीत रही है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बाद में भी कर सकती थी। लेकिन वह पहले ही इसे संपन्न कर लेना चाहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को बिहार के बक्‍सर में श्रीसीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में चल रहे सियपिय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले ही अपनी हार मान ली और इसीलिए राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है।

    इससे पूर्व श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में भी उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को केवल एक धर्म में बांधकर रखना ठीक नहीं है। वह किसी एक धर्म के राम नहीं हैं। वह सबके राम हैं। हम सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखते हैं।

    इस दौरान उन्होंने आरा में पिछले दिनों हुए कार्यक्रम का भी जिक्र किया और कहा कि वह वहां भी गए थे और आज यहां भी कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। हमें दूसरे धर्मों का भी आदर करना चाहिए।