बिहार-झारखंड में प्री-मानसून की फुहार, पटना में तेज बारिश से गिरा तापमान
बिहार में प्री-मानसून की फुहारें पड़ रही हैं। आज सुबह पटना में भी तेज बारिश हुई। इस कारण तापमान में कमी आई है।
पटना [जेएनएन]। प्रदेश में मानसून का प्रवेश 12 जून तक होने की उम्मीद है। मानसून को लेकर बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल ने बिहार एवं झारखंड के वातावरण को काफी नम कर दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन (वर्षा व हवा का दबाव) गुजर रही है, इसके कारण फिलहाल सूबे में प्री मानसून फुहारें पड़ रही हैं। आज सुबह से पटना में भी भारी बारिश हो रही है।
राजधानी के आकाश में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। अपराह्न दो बजे फुहारें पडऩी शुरू हो गईं। बुधवार को सुबह में गरज के साथ तेज बारिश हुई। रूक-रूककर अभी भी बारिश जारी है। इससे गर्मी में राहत तो जरूर मिली है, लेकिन जगह-जगह जल-जमाव हो गया है।
इसके पहले मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज भी इसी के आसपास तापमान रहने की उम्मीद है। मंगलवार को भागलपुर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में तापमान 35.1 व पूर्णिया में यह 35.7 डिग्री रहा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता के अनुसार वर्तमान में प्री-मानसून का दौर है। ऐसे में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। यह स्थिति मानसून आने तक बनी रहेगी। फिलहाल केरल एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें: सुमो का नया खुलासा- एक और अनजान व्यक्ति ने दी है राबड़ी देवी को जमीन
वर्तमान में सूबे से ट्रफ लाइन गुजरने के कारण ही चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार दोपहर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव मध्य बिहार में था। यह धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहा है। बुधवार तक झारखंड की ओर जाने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।