Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RJD 'राष्‍ट्रीय जादू-टोना दल', लालू सबसे बड़े तांत्रिक : पीएम मोदी

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 25 Oct 2015 06:49 PM (IST)

    क्या लोकतंत्र के साथ ऐसा खिलवाड़ चल सकता है क्या? क्या दुनिया का कोई तांत्रिक बिहार की जनता को डरा सकता है क्या? आरजेडी का नाम बदलकर लालू जी राष्ट्रीय ...और पढ़ें

    Hero Image

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार रैलियों काे संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की पहली रैली छपरा के मढ़ौरा में हुई। इसके बाद उनकी दूसरी रैली हाजीपुर में हुई। नालंदा की तीसरी रैली के बाद आज की अंतिम रैली पटना के नौबतपुर में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मढौरा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सबसे पहले भोजपुरी में जनता का स्वागत किया। कहा, "बाबू जयप्रकाश, राजेंद्र बाबू, भिखारी ठाकुर, गोरखबाबू के भोजपुरिया माटी पर हम रउवा लोगन क स्वागत करत बानी। हमरा से जेतना होई, ओतना ये माटी क विकास करब। उनके मिठास, लेखा मिठास गढ़ देवी माई के भूमि के नमन करत बानी। इहां के मेहनतकश किसान लोगन के प्रणाम करत बानी।" इसके बाद उन्होंने विपक्षी महागठबंधन की जमकर खबर ली।

    मोदी के पंच :

    1. महास्वार्थबंधन में तीन खिलाड़ी है, बड़े भाई, छोटे भाई और तीसरी मैडम। लालू, नीतीश और सोनिया। पहली बार पता चला कि ये केवल तीन नहीं है चार खिलाड़ी है। मुझे भी पता नहीं था। अभी पता चला। चौथा है तांत्रिक। क्या लोकतंत्र के साथ ऐसा खिलवाड़ चल सकता है क्या? क्या दुनिया का कोई तांत्रिक बिहार की जनता को डरा सकता है क्या? आरजेडी का नाम बदलकर लालू जी राष्ट्रीय जादू टोना पार्टी रख दो और आप उसके सबसे बड़े तांत्रिक। 18वीं सदी की मानसिकता से 21वीं सदी का भला कर पाएंगे।

    2. लद्दाख में अभी स्थानीय निकायों के चुनाव हुए। वहां तो 90 फीसद अल्पसंख्यक हैं। वहां के लोगों ने भी छोटी दिवाली मनाई। बाकी सबको साफ करके बीजेपी का झंडा फहरा दिया। अभूतपूर्व विजय मिली। पिछले साल की विजेता कांग्रेस इस बार पांचवे नंबर पर आ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम जानते हैं कि हिमालय में बर्फ गिरती है तो बिहार में ठंड आ जाती है। लद्दाख की ये हवा भी बिहार में परिवर्तन की लहर लाने वाली है।

    3. इस चुनाव में एनडीए की विजय तय है, लेकिन आपने मुझे पहले ही जीत लिया है। आपने मुझे अपना बना लिया है। जो प्यार दिया है उसे ब्याज समेत विकास करके लौटाउंगा।

    4. जब 2019 में लोकसभा का चुनाव होगा, हम लोग फिर से आपसे वोट मांगने आएंगे। तब मुझे आपको अपने काम का हिसाब देना होगा या नहीं। लोकतंत्र में ये मेरी जिम्मेदारी होगी, लेकिन ये बड़े भाई-छोटे भाई जो चुनाव के मैदान में हैं, उन्होंने 25 साल तक बिहार में राज किया है। उनको अपने काम का हिसाब देना चाहिए या नहीं।⁠⁠⁠⁠

    5. चुनाव का आधा समय पूरा हो गया, लेकिन अब तक हिसाब दिया क्या? यह लोकतंत्र का अपमान है। लालू-नीतीश, आपके दिन चले गए।

    6. हमारे जितने भी नेता है, विकास की बात करते हैं। लेकिन उनकी (लालू-नीतीश) सभा में 80 फीसद समय मोदी-मोदी करते बीत जाता है। आप (लालू-नीतीश) बताएं, बिहार की ऐसी हालत क्यों की। हर नौजवान अपने मां-बाप के साथ रहना चाहता है, लेकिन पापी पेट के लिए सैकड़ों मील दूर झुग्गी-झोपड़ी में जीना पड़ता है।

    7. हिंदुस्तान का सबसे बड़ा तांत्रिक होने का दावा करने वाले लालू व नीतीश से जनता पूछना चाहती है कि बिहार के नौजवानों को बाहर किसने ढकेला। ये मेरे बिहार के नौजवान को बाहरी बनने के लिए आप (लालू-नीतीश) ने मजबूर किया। 25 साल में दो-दो पीढ़ियों को मजबूर कर दिया बाहर जाने के लिए।

    8. हम बिहार में विकास का मंत्र लेकर आए हैं। हर समस्या का समाधान विकास नाम की जड़ी-बूटी में है।

    9. जब मैं विकास की बात करता हूं तो मैं छह बातों पर विशेष बल देता हूं। मैं गुमराह करने नहीं आया हूं। राज्य के लिए हमारा तीन सूत्री कार्यक्रम है...बिजली, पानी और सड़क। बिहार के परिवारों के लिए भी मेरा तीन सूत्री कार्यक्रम है - पढ़ाई, कमाई और दवाई। अगर 25 साल में कुछ न करते, इतना ही कर देते तो भी बिहार का भाग्य बदल जाता।

    10. भूटान-नेपाल में जाकर बिजली के कारखाने लगवाने का निर्णय लिया। उस बिजली को बिहार में लाएंगे। बीजेपी की नई सरकार बनेगी तो उनसे कहूंगा कि कमेटी का गठन कर यहां पहले उद्योग लाने का प्रयास करें।

    11. सिवान में लोगों को जान बचाने के लिए घर से भागना पड़ रहा है। सिवान और उसके आसपास की टिकटें जेल में से बांटी जाती थीं। जेल से बंटने वाली टिकटें आपका भला करेंगी क्या? हमारे परम आदरणीय नीतीश बाबू दिनरात मुझे याद करते हैं। उनकी विरोध भक्ति काबिले दाद है। वे सवाल पूछते रहते हैं, इस इलाके के 23 बच्चे मध्यान भोजन में अपनी जान न गंवाते हैं, लेकिन आपको अस्पताल और उस गांव में जाने की हिम्मत नहीं की। मीडिया ने सवाल पूछा तो पैर की अंगुली में पट्टी बांधकर बचने की कोशिश करने लगे।

    12. पड़ोस में यूपी का बलिया है, चंद्रशेखर का कांग्रेस की पार्टी में सितारा चमकता था। लेकिन, उन्होंने जेपी के लिए कांग्रेस से नाता तोड़ दिया। ये नीतीश बाबू को देखिए, जेपी के नाम पर राजनीति कर रहे थे, लेकिन मौकापरस्ती देखिए सत्ता के लिए कांग्रेस के पास पहुंच गए।

    13. मढ़ौरा डीजल मोटो कारखाना अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा कि नहीं। मुझे जब पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था तब दिल्ली में कहा था कि हिंदुस्तान को आगे बढ़ना है तो पूर्वी हिंदुस्तान को आगे बढ़ाना होगा। केवल पश्चिमी भारत के आगे बढ़ने से देश आगे नहीं बढ़ेगा।

    14. हिंदुस्तान की दूसरी हरित क्रांति का नेतृत्व बिहार की धरती से होने वाला है। ये बात समझकर भारत के कृषि मंत्री का दायित्व बिहार के नौजवान को दिया है।

    15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम बिजली पहुंचाना चाहते हैं। किसी एक राज्य के सबसे ज्यादा गांव तक बिजली नहीं पहुंची है तो उसका नाम बिहार है। ये बड़े-छोटे भाई के कुशासन का परिणाम है।

    16. महास्वार्थबंधन में तीन खिलाड़ी है, बड़े भाई, छोटे भाई और तीसरी मैडम। लालू, नीतीश और सोनिया। पहली बार पता चला कि ये केवल तीन नहीं है चार खिलाड़ी है। मुझे भी पता नहीं था। अभी पता चला। चौथा है तांत्रिक। क्या लोकतंत्र के साथ ऐसा खिलवाड़ चल सकता है क्या? क्या दुनिया का कोई तांत्रिक बिहार की जनता को डरा सकता है क्या? आरजेडी का नाम बदलकर लालू जी राष्ट्रीय जादू टोना पार्टी रख दो और आप उसके सबसे बड़े तांत्रिक। 18वीं सदी की मानसिकता से 21वीं सदी का भला कर पाएंगे।