Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ राहत केंद्रों में पहुंचे नीतीश, पीड़ितों से कहा- सरकार आपके साथ

    By Pramod PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2016 06:52 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना जिले के दियारा में बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की हालत जानी। उन्होंने राहत केंद्रों का भी जायजा लिया।

    पटना [जेएनएन ]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब बाढ़ प्रभावित इलाकों का सघन दौरा शुरू कर दिया है। अब तक हवाई सर्वेक्षण करने वाले मुख्यमंत्री गुरुवार को पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के भ्रमण पर निकले। दियारा के बाढ़ प्रभावित मनेर प्रखंड के प्रभावित गांवों का दौरा करने के बाद वे दानापुर भी गए। इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार राहत में कोई कमी नहीं रखेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से हालात की जानकारी भी ली । उन्होंने मनेर के राहत शिविर में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी। मुख्यमंत्री ने दानापुर के बलदेव हाईस्कूल में अवस्थित राहत केंद्र में एक बाढ़ पीड़ित महिला तेतरी देवी को कपड़ा भी भेंट किया। हर जगह बाढ़ पीड़ितों ने उन्हें अपनी हालत बताई।

    उनके साथ जल संसाधन मंत्री ललन सिंह और विभागीय सचिव व्यास जी भी हैं। इस दौरान बाढ़ पीड़ित मुख्यमंत्री से अपनी भावनाएं भी साझा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने डीएम सहित बाढ़ राहत में जुटे अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। कहा कि पीड़ितों की मदद सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। इससे खतरा कम हुआ है लेकिन सरकार सबका पूरा ख्याल रखेगी।