Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के कई हिस्सों में हुई राहत की बारिश, मौसम बना सुहावना

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 27 May 2017 10:13 PM (IST)

    राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों मे अहले सुबह से रूक-रूक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है।

    बिहार के कई हिस्सों में हुई राहत की बारिश, मौसम बना सुहावना

    पटना [जेएनएन]। राजधानी पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में आज अहले सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। कई हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है, बादल छाए हुए हैं। बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार के दिन भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन में तेज धूप निकल आई थी, वहीं शाम ढ़लते ही बादलों ने डेरा डाला और तेज ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ ही आज राजधानी एवं आसपास के जिलों में तेज आंधी आने के साथ बारिश होने के भी  आसार हैं। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता का कहना है कि राजधानी में आजकल तेजी से मौसम बदल रहा है। उत्तरी बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले चौबीस घंटे में बारिश होने से तापमान में गिरावट आयी है। मध्य बिहार के के कई हिस्सों में  चक्रवात के कारण पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर में शनिवार को आंधी आने के साथ-साथ तेज बारिश हो सकती है।

    बंगाल की खाड़ी में मिले मानसून के संकेत 

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गई है। मानसून के काले बादल अंडमान निकोबार के आकाश में मंडराने लगे हैं। जल्द ही केरल में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। बिहार में मानसून दस जून तक दस्तक दे सकता है।

    यह भी पढ़ें: गजब फैसला: 3-3 दिन दो पत्नियों के साथ, एक दिन अकेला रहेगा पति, जानिए मामला

    बिहार में मानसून पूर्वी हिससे से प्रवेश करेगा। शनिवार से ही मौसम में बदलाव के दिखाई देने लगे थे। सुबह में राजधानी का आकाश बादलों से पट गया था। हालांकि दोपहर में तेज धूप होने के कारण उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन रात में लोगों को ठंडी हवा ने काफी राहत दी। 

    यह भी पढ़ें: शहाबुद्दीन ने जेल के अंदर ही रची थी राजदेव रंजन की हत्या की साजिश, जानिए