विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालाधन पर नीतीश के साथ आए तेजस्वी, कहा-बेनामी संपत्ति पर लगाम जरुरी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2016 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2016 10:07 PM (IST)

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहली बार कालेधन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुर में सुर मिलाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री के सुर में सुर मिलाते हुए पहली बार कालेधन पर कार्रवाई की वकालत की है। नीतीश कुमार ने बेनामी संपत्ति सोना-हीरा रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की वकालत की थी, इसके बाद आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी नीतीश के सुर में सुर मिलाया है।

बताते चलें कि कालेधन पर कार्रवाई को लेकर महागठबंधन में पहले से ही गहरे मतभेद हैं। नीतीश जहां नोटबंदी के समर्थन में खड़े हैं, वही लालू प्रसाद नोटबंदी की मुखालफत कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पार्टी से अलग स्टैंड लिया है और उन्होंने आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात को सही ठहराया है।

पढ़ें - तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, रिजिजू जी.. बिहार आइए लिट्टी चोखा खिलाएंगे

तेजस्वी यादव ने कहा है कि जिस तरीके से कालेधन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है उसी तरीके से बेनामी संपत्ति पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस किसी ने बेनामी संपत्ति सोना हीरे जमा कर रखे हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही किए जाने की जरूरत है।

पढ़ें - लालू और तेजस्वी ने कहा, जो हैं नोटबंदी के साथ वो रहें, एक दिन वापस आएंगे

तेजस्वी ने कहा है कि बेनामी संपत्ति को जब्त कर सरकार को उसे गरीबों में बांट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू यादव भी यही चाहते हैं। लेकिन लोग ऐसा होने नहीं देंगे। तेजस्वी ने कहा कि मोदीजी अडानी और अंबानी जैसे लोगों के एजेंट हैं।