Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस उपाध्यक्ष पर सेक्स रैकेट चलाने का केस दर्ज, हुए अंडरग्राउंड

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Tue, 21 Feb 2017 10:04 PM (IST)

    मंत्री की बेटी से हुई छेड़खानी और यौन शोषण मामले में अब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय की संलिप्तता भी उजागर हुई है। जांच में पता चला है ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस उपाध्यक्ष पर सेक्स रैकेट चलाने का केस दर्ज, हुए अंडरग्राउंड

    पटना [जेएनएन]। कांग्रेस के पूर्व मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी और यौन शोषण के मामले में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय की संलिप्तता उजागर होने के बाद राजनीतिक गलियारे से लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तफ्तीश से मालूम हुआ है कि मुख्य आरोपी निखिल प्रियदर्शी, उसका दोस्त संजीत और ब्रजेश पांडेय एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। इस कांड में कई और बड़े हस्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: 'गधों' के विज्ञापन पर अखिलेश ने कसा अमिताभ पर तंज, लालू बोले- सही कहा

    हैरानी की बात है कि तकरीबन ढाई महीना बीत जाने के बावजूद कांड में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कमजोर वर्ग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल किशोर यादव ने बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सत्य मिले हैं। जांच में एसआईटी ने पांडेय पर भी केस को सही करार दिया है।पीड़िता ने उनपर भी छेड़खानी और सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में बयान दिया था।

    यह भी पढ़ें: बिहार से जुड़े जाली नोट के इंटरनेशनल रैकेट के तार, पटना में एक गुर्गा गिरफ्तार

    एसआईटी ने पांडेय के रूपसपुर स्थित घर पर छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिले। कयास लगाया जा रहा है कि वे भूमिगत हो गए हैं। आईजी कमजोर वर्ग एके यादव ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। इस मामले में निखिल और संजीत पहले से ही आरोपी है।

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, बिहार के नेताओं की भी अहम भूमिका

    निखिल के परिजनों पर भी एससी-एसटी थाने में पीड़िता ने केस किया था लेकिन परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। प्रियदर्शी अौर संजीत फरार चल रहे हैं। इधर, पांडेय ने कहा है कि मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। एसआईटी सही जांच करे।

    यह भी पढ़ें: मां-बेटा बनकर सजाते थे सेक्स की मंडी, हाइट-फिगर देखकर होती थी डीलिंग