विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरा कुमार के आने से पहले राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 11:16 PM (IST)

राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के पटना आने से पहले सीएम नीतीश दो दिनों के लिए राजगीर प्रवास पर चले गये।

मीरा कुमार के आने से पहले राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश
मीरा कुमार के आने से पहले राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश

पटना [जेएनएन]। मौसम में बदलाव के कारण बीते सोमवार से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल फीवर हो गया है। इस बीच नीतीश कुमार स्वास्थ लाभ करने के लिये राजगीर चले गये।

गुरूवार की दोपहर सीएम नीतीश का कारकेड अचानक ही राजगीर के लिये निकल पड़ा। नीतीश कुमार के अचानक राजगीर दौरे के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जारी राजनीति के बीच मीरा कुमार से संभावित मुलाकात से बचने के लिये वे राजगीर चले गये।

कयासों का दौर इसलिए भी शुरू हो गया है क्योंकि मीरा कुमार दो दिन के बिहार प्रवास पर हैं और सीएम नीतीश भी दो दिनों के लिए ही राजगीर प्रवास पर गये हैं। वही भी मीरा कुमार के पटना आने के ठीक पहले।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश को मीरा कुमार के आने की उन्हें सूचना नहीं थाी। सीएम कार्यालय पहले ये कह रहा मीरा कुमार ने मिलने का समय नहीं मांगा है। 

यह भी पढ़ें: अब किताब लिख लालू की पोल खोलेंगे सुमो, RJD की रैली के पहले होगा विमोचन

बता दें कि मीरा कुमार आज ही बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। दो दिन के बिहार प्रवास के दौरान वे राजद-कांग्रेस की संयुक्त बैठक में भाग लेंगी। साथ ही अपने पैतृक गांव चंदवा भी जाएंगी। वहां उनके पिता जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता एचके वर्मा ने बताया था कि मीरा कुमार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलने का कार्यक्रम है।  

यह भी पढ़ें: लालू ने सुशील मोदी को कहा कौआ, कहा- मंदिर पर बैठने से नाम नहीं बदलता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।