विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब किताब लिख लालू की पोल खोलेंगे सुमो, RJD की रैली के पहले होगा विमोचन

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM (IST)

भाजपा नेता सुशील मोदी अब लालू प्रसाद के भ्रष्‍टाचार व उनकी बेनामी संपत्ति पर किताब लिखेंगे। इसका विमोचन राजद की रैली के पहले किया जाएगा। जानिए क्‍या है मामला।

अब किताब लिख लालू की पोल खोलेंगे सुमो, RJD की रैली के पहले होगा विमोचन
अब किताब लिख लालू की पोल खोलेंगे सुमो, RJD की रैली के पहले होगा विमोचन

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ लगातार हमलावर भाजपा नेता सुशील मोदी (सुमो) अब अब नए प्‍लान के साथ सामने आए हैं। सुशील मोदी अब लालू प्रसाद यादव की बेनामी संपत्ति का खुलासा करती एक किताब लिखने जा रहे हैं।

सुशील मोदी ने बताया कि लालू प्रसाद के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। इसी की कड़ी में वे अब एक किताब लिखेंगे, जिसमें राजद सुप्रीमाे व एनके परिवार के भ्रष्‍टाचार का खुलासा किया जाएगा। किताब बताएगी कि लालू परिवार ने कैसे हजारों करोड़ की बेनामी संपत्ति बनाई।

यह भी पढ़ें: सुशील मोदी ने कहा- कोर्ट में भी कहूंगा कि लालू भ्रष्टाचारी हैं

बताया जाता है कि इस किताब को सुशील मोदी जल्‍दी ही प्रकाशित कराने वाले हैं। अगर तय याेजना के अनुसार सबकुछ हुआ तो किताब का विमोचन राजद की 27 अगस्‍त को होने वाली 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली के पहले किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लालू ने सुशील मोदी को कहा कौआ, कहा- मंदिर पर बैठने से नाम नहीं बदलता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।