विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश ने यूपी चुनाव के लिए बनाया मोर्चा, 17 को जाएंगे लखनऊ

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 10:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब छोटे दलों और संगठनों को साथ लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सपा से किसी प्रकार के तालमेल की संभावना समाप्त होने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अब छोटे दलों और संगठनों को साथ लेकर चुनावी अभियान चलाने का फैसला लिया है।

जदयू ने राष्ट्रीय दल एवं बहुजन समाज संघर्ष समिति के साथ नया मोर्चा बना लिया है, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। नए मोर्चा के नेता नीतीश कुमार होंगे। मंगलवार को अतिपिछड़ों के पांच विभिन्न संगठन भी इस मोर्चा में शामिल हो गए। नीतीश कुमार 17 दिसंबर को लखनऊ जाएंगे जहां वह अतिपिछड़ा चेतना मंच के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नीतीश कुमार लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश में तीन-चार और सभाओं को दिसंबर में संबोधित करेंगे। जदयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि जिन पांच संगठनों ने नए मोर्चा का दामन थामा है उनके नेताओं ने 19 नवंबर को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

बिहार में पंचायतों में अतिपिछड़ों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण, बेहतर छात्रवृत्ति आदि कार्यक्रमों से वे प्रभावित हुए हैं। उनके आमंत्रण पर ही नीतीश कुमार ने 17 दिसंबर को लखनऊ जाने का निर्णय लिया है। त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 76 पिछड़ी जातियां हैं जिनके 54 प्रतिशत वोट हैं। इनमें 30 प्रतिशत अतिपिछड़े भी शामिल हैं जिनकी उत्तर प्रदेश में सत्ता में भागीदारी नहीं है।

पढ़ें - अशोक चौधरी का बड़ा बयान- आज भी टूट सकता है बिहार में महागठबंधन

इसी निराशा में अधिकांश अतिपिछड़े पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ हो गए थे। हम इन अतिपिछड़ों की नए मोर्चे की ओर गोलबंदी करेंगे। सपा और बसपा इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे कि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात्र 15 प्रतिशत वोट आए थे, जो 2014 के लोकसभा में बढ़कर 42.8 प्रतिशत हो गए।

पढ़ें - नोटबंदी पर बोले रघुवंश, PM मोदी से प्रभावित हैं नीतीश, कालाधन के पक्ष में केंद्र

त्यागी ने कहा कि हम सपा और बसपा को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। हमारा मकसद भाजपा को कमजोर करना है। दिसंबर में नीतीश कुमार मथुरा, बुंदेलखंड एवं अवध के इलाकों में रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह और बहुजन समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष आरके चौधारी के साथ मिल 3-4 संयुक्त सभाएं करेंगे। जल्द ही इन सभाओं की तिथि निर्धारित कर ली जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।