विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी पर बोले रघुवंश, PM मोदी से प्रभावित हैं नीतीश, कालाधन के पक्ष में केंद्र

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 10:35 PM (IST)

नोटबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर राजद के रघुवंश प्रसाद ने कहा कि नीतीश पीएम मोदी से प्रभावित ...और पढ़ें

नोटबंदी पर बोले रघुवंश, PM मोदी से प्रभावित हैं नीतीश, कालाधन के पक्ष में केंद्र
नोटबंदी पर बोले रघुवंश, PM मोदी से प्रभावित हैं नीतीश, कालाधन के पक्ष में केंद्र

पटना [जेएनएन]। नोटबंदी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री के समर्थन में दिए बयान पर राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने उनका विरोध किया है। रघुवंश ने कहा है कि नीतीश कुमार ने मोदी के भाषण से प्रभावित होकर नोटबंदी का समर्थन कर दिया है। अब वे जनता की परेशानी देखकर बयान दें। रघुवंश प्रसाद ने कहा है कि मोदी केंद्र की सरकार काला धन रखने वालों को प्रश्रय दे रही है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े दिख रहे हैं। अपने ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी का यह फैसला बाघ की सवारी करने जैसा है। नीतीश के अनुसार जनता नोटबंदी के साथ खड़ी है।

रघुवंश प्रसाद आज मुजफ्फरपुर में कहा कि महागठबंधन नोटबंदी के खिलाफ है। यहां तक कि जदयू के शरद यादव भी नोटंबदी का विरोध कर चुके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का नोटबंदी का समर्थन करना आश्चर्यजनक है। नीतीश पीएम मोदी से प्रभावित हैं।

रघुवंश ने कहा कि बगैर किसी योजना के नोटबंदी लागू करने के कारण जनता परेशान है। इसके साथ ही नकली नोट मार्केट में आने लगे हैं।

विदित हो कि बीते आठ नवंबर की रात प्रधानमंत्री ने हजार व पांच सौ के नोटों पर तत्काल रोक लगा दी थी। इसके बाद बैंकों में व एटीएम में आम जनता रोज कतार लगा रही है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। लेकिन, उनके बड़े विरोधी माने जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में प्रधानमंत्री के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।