Move to Jagran APP

दबे कुचलों के महानायक थे कर्पूरी ठाकुर

By Edited By: Published: Thu, 24 Jan 2013 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2013 07:32 PM (IST)
दबे कुचलों के महानायक थे कर्पूरी ठाकुर

बिहारशरीफ, जागरण प्रतिनिधि : पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती गुरुवार को कई राजनीतिक दलों व संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष हुमायूं अख्तर तारिक की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में मनाई गई। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक गरीब परिवार में पैदा हुए परन्तु अपनी मेहनत व नीतियों के कारण पूरे बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में दबे-कुचले व असहाय लोगों की आवाज बनकर खड़े हुए। वे कड़ी मेहनत व संघर्ष के बूते मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए। समारोह में प्रदेश महासचिव कमलेश अजगर, निधि शर्मा, खुर्शीद अंसारी, रामचन्द्र शर्मा, राजेश चौधरी, देवन्द्र सिंह, अशोक राजवंशी, धनंजय कुमार, टनटन खां, वीरेन्द्र गोप, मो. सहाबउद्दीन, कफील अंसारी आदि उपस्थित थे। छात्र जदयू के बैनर तले केएसटी कालेज सोहसराय में कर्पूरी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, मुख्य सचेतक श्रवण कुमार, मेहता ज्ञानचंद, प्राचार्य डा. अशोक कुमार, सोनू कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अविनाश कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। सांसद कौशलेन्द्र कुमार तथा मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने कहा कि जननायक सामाजिक न्याय के पुरोधा तथा दबे कुचलों के महानायक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के लिए न्यौछावर कर दिया। सांसद ने जननायक के बताये रास्ते पर चलने की नसीहत युवाओं को दी। इस मौके पर छात्र जिलाध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी, विजय विश्वकर्मा, जयंत शर्मा, मो. अरशद, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, धनंजय देव, आशीष कुमार, ऋषिराज, सुजीत कुमार, राजा हुसैन आदि छात्र उपस्थित थे। आर्शीवाद सेवा संस्थान के तत्वावधान में नेत्र निदान आंख अस्पताल में कर्पूरी ठाकुर की 89 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। निदेशक सह जद यू नेता महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी श्री ठाकुर का नाम भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण जीवन वे प्रखर विचारक व सामाजिक न्याय पर आधारित समता मूलक समाज की स्थापना के लिए लड़ते रहे। इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रवक्ता राकेश बिहारी शर्मा, धीरज कुमार प्रसन्ना, शिक्षक नेता सतीश प्रसाद, हरेन्द्र चौधरी, संजय कुमार सिन्हा, बबीता रानी, विशुनदेव ठाकुर आदि ने अपना विचार रखा। नाई समाज चेतना मंच के कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष विनोद ठाकुर, संगठन मंत्री देवनंदन ठाकुर, महासचिव राजेश ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे। पूरा जीवन वे लोगों की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से लगे रहे। समारोह में राजमोहन शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, गुड्डू शर्मा, गणेश शर्मा आदि शामिल थे। सृष्टि जन चेतना अधिकार संस्था ने पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी मंजू देवी, राजेश ठाकुर, रणविजय कुमार, सौरभ कुमार, डा. राजेन्द्र प्रसाद, मंजू देवी, संजू देवी, सोनी कुमारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.