Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाप ने पढ रही बेटी के कपड़े उतारे और करने लगा एेसी हरकत, तभी....

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 08 Oct 2016 10:09 PM (IST)

    एक कलियुगी पिता ने अकेली पाकर पढाई कर रही बेटी का कमरा बंद कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और दुष्कर्म की कोशिश की। रोने की आवाज सुनकर लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे बचाया।

    मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। एक कलयुगी पिता ने 12वीं में पढऩे वाली अपनी बेटी पर बुरी नजर रखता था। अक्सर उससे छेड़खानी करता था और अश्लील हरकतें करता था। एक दिन उसने पत्नी को जबरन डॉक्टर के पास भेजकर पढ रही बेटी के कमरे को बंद कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ गंदी हरकतें करनी शुरू कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे आगे की उसकी मंशा पूरी होती कि बेटी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे पास-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसे तो कमरे के अंदर बदहवास सी पीड़िता रोती जा रही थी और बाप छत से कूदकर फरार होने की कोशिश में घायल हो गया और फरार हो गया।

    कुछ देर में मां के पहुंचने और लोगों के जुटने के बाद लोग उसे महिला थाना लाए, जहां से पुलिस ने सदर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने लड़की की बिगड़ती हालत देख उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पीडि़ता ने महिला थाने में पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। महिला थानेदार सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    किराए के मकान में रहती हैं मां-बेटी

    पीडि़ता काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता पटना में एक पॉल्ट्री फार्म की कंपनी में जनरल मैनेजर है। उनका अपना मकान भगवानपुर इलाके में है। लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी बेटी को लेकर अलग किराए के मकान में रहने लगी। बाद में आरोपी भी पत्नी के किराए के मकान पर आकर रहने लगा।

    एक सप्ताह से थी गंदी नजर

    पीडि़ता ने बताया कि एक सप्ताह से पिता की उस पर गंदी नजर थी। वह उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने मां को बताया। शुक्रवार को आरोपी की पत्नी की दांत में दर्द था तो उसने जबरन चिकित्सक के पास जाने को कहा। पति के गलत मंसूबे को भांपते हुए उसने कुछ दूर जाकर अपने भाई को फोन किया। भाई ने उसे चेताते हुए फौरन घर वापस जाने को कहा।

    पढ़ेंः रेप के आरोपी राजबल्लभ ने लालू से की दो घंटे तक मुलाकात, सियासत तेज

    आरोपी ने पुत्री को कमरे में बंद कर निर्वस्त्र कर रखा था। वह बार-बार उसे छोडऩे की गुहार लगा रही थी। इसी दौरान मां ने पहुंचकर हल्ला करना शुरू कर दिया। लोग जुटे तो बेटी की इज्जत बची।

    भाभी से भी था गलत संबंध

    पीडि़ता ने बताया कि पहले वे लोग भगवानपुर में अपने घर पर रहते थे। लेकिन उसके पिता का अपनी भाभी से भी गलत संबंध था। इस कारण हमेशा मां और पिता में लड़ाई होती थी। तंग आकर आरोपी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की। लेकिन वह नामंजूर हो गई।

    पढ़ेंः शहाबुद्दीन की पत्नी का बड़ा खुलासा, लालू का साथ देने का बदला ले रहे नीतीश

    इस दौरान पीडि़ता की मां ने रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े से तंग आकर घर छोड़ दिया। वह बेटी को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने लगी। उनका पति पहले पानीपत में काम करता था। कुछ वर्ष पूर्व वह पटना में आकर काम करने लगा। इस दौरान वह दोबारा पत्नी के घर आने-जाने लगा।

    comedy show banner
    comedy show banner