Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दबंगों को नहीं पसंद आया दलितों का आगे बढ़ना, बस्ती में लगा दी आग

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Sat, 29 Apr 2017 10:29 PM (IST)

    मधेपुरा में दबंगों ने केरोसिन छिड़कर दलितों की बस्ती में आग लगा दी और उनके साथ मारपीट की। इससे 30 घर जले गये और आठ महादलित जख्म हो गये।

    दबंगों को नहीं पसंद आया दलितों का आगे बढ़ना, बस्ती में लगा दी आग

    मधेपुरा [जेएनएन]। मधेपुरा में दबंगों को दलितों का आगे बढ़ना पसंद नहीं आया। दबंग को यह अच्छा नहीं लगा कि दलित घर बनाकर शांतिपूर्व‍क रह रहे हैं। दलितों का अच्छे से रहना, उन्हें नागवार गुजरा। ऐसे में दबंगों ने एक योजना बनाकर दलित बस्‍ती पर हमला कर दिया। वहां तोड़फोड़ की। महिलाआें के साथ अभद्रता की। वहां के लोगाें को पीटा और केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद ट्रैक्‍टर से जुताई कर दी ताकि बस्‍ती का नामों निशान मिट जाये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर थाना के लक्षमीपुर भगवती पंचायत के सुन्दरपट्टी गांव में स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बसे महादलित बस्ती के लोगों की पहले तो पिटाई की उसके बाद केरोसीन छिड़कर बस्ती में आग लगा दी। आग से बस्ती के करीब 30 घर जल गया। वहीं मारपीट में आठ महादलित जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस स्थल पर पहुंची। पुलिस को देखकर लोगों ने दर्जनों चक्र गोलियां चलाई। 

    जानकारी के अनुसार पंचायत के सुन्दरपट्टी गांव में जानकीनगर थाना(पूर्णियां) के धरहरा निवासी सहदेव जयसवाल ने महादलित बस्ती को बसाया था। शुक्रवार के आधी रात को स्थानीय रमेश मेहता, राजू मेहता, बासो मंडल, पवन मंडल, बासदेव यादव, भरगामा थाना के खजुरी के लोगों ने 100 से अधिक हथियार बंद अपराधियों के साथ 25-30 ट्रैक्टर एवं मोटर साइकिल से आकर 30 परिवार के मुसहरी टोला पहुंचकर हमला कर दिया।

    हमले के बाद महादलित समुदाय के महिला और पुरूषों को बंदूक के कुंडा, रड, लाठी आदि से जमकर पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद सबको घर से बाहर निकाल कर केरोसीन छिड़क कर बस्ती में आग लगा दी। मारपीट के दौरान लछिया देवी, उमा देवी, पिंटू ऋषिदेव, खखड़ी देवी, सेमा देवी, पिंटू ऋषिदेव, सुखी ऋषिदेव, कमलेश्वरी ऋषिदेव, गुनेश्वर ऋषिदेव जख्मी हो गए। आग में घर जलने के बाद ट्रैक्टर जुताई कर दिया गया।

    घटना की सूचना लोगों ने थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक को दी। थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक भूपनाथ झा, सअनि कृष्ण कुमार मरांडी, सअनि सुभाष कुमार सिंह, सअनिसुधीर कुमार आचार्य, सअनि कृष्ण कुमार सिंह, सअनि गिरीश तिवारी, हवलदार अजय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन वहां की स्थिति देख एसपी को जानकारी दी।

    एसपी ने घटना को रोकने का आदेश दिया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने हवाई फाइरिंग शुरु कर दी। उसके बाद भागलने लगे। इस दौरान पुलिस ने मु.ताहीर, संतोष मेहता, मु.सदरे आलम, मु.रिजवान, मु.मुखतार, अशोक यादव को पकड़ लिया। वहीं एक ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

    यह भी पढ़ें: बीच रास्ते में बोलेरो में दुल्हन को छोड़ भागा दूल्हा, जानिए

    पीड़ित कमलेश्वरी ऋषिदेव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से बरामद ट्रैक्टर और मोटर साइकिल को जब्त कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार छह बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: खेत में बकरी चरने पर हुआ विवाद, वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला