डबल मर्डर से दहला जहानाबाद; एक को मारी गोली, दूसरे का गला घोंटा
बिहार के जहानाबाद में दो युवकों की हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
जहानाबाद [जेएनएन]। बिहार का जहानाबाद सोमवार की देर रात डबल मर्डर से दहल गया। परसविगहा थाना क्षेत्र के मांदिल टोला बेलदारी विगहा गांव के समीप दो युवकों की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से लोग आक्रोशित हैं।
बताया जा रहा है कि परसविगहा थाना क्षेत्र के मांदिल टोला बेलदारी विगहा गांव के समीप सोमवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो युवकों की हत्या कर दी गई।मृतक वेलदारी विगहा निवासी निर्मल कुमार 21 वर्ष तथा सिंटू कुमार 18 वर्ष बताया जाता है।जानकारी मिलतें ही पुलिस वहां पहुंची।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक निर्मल के परिवार के लोगों को गांव के ही रमेश विंद के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया था। सोमवार को निर्मल के घर कुछ संबधी आए हुए थे। उन लोगों के लिए वह अपने गांव के सिंटू के साथ मछली लाने सेरथुआ बाजार गया था।
यह भी पढ़ें: 10 साल से चल रही प्रेम कहानी को खतरनाक अंजाम देने पहुंचा प्रेमी, लेकिन
वहां से मछली खरीदकर दोनों मोटरसाइकिल से घर बापस लौट रहा था। गांव पहुंचने के पहले ही निर्मल को गोली मारकर तथा सिंटू की गला दबा कर हत्या कर दी गई। हलांकि जबकि परिवार के लोगों को दोनों का शव पड़े रहने की जानकारी मिली वे लोगों जिंदा समझकर स्थानीय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।