विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल में घंटों पड़ा रहा शव, सीएम कार्यालय से फोन जाने के बाद हुआ पोस्टमार्टम

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 11:51 PM (IST)

गोपालगंज जिले में सड़क दुर्घटना में सोमवार की रात एक लड़के की मौत हो गई। हादसे के 15 घंटे बीत जाने पर भी अस्तपताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

अस्पताल में घंटों पड़ा रहा शव, सीएम कार्यालय से फोन जाने के बाद हुआ पोस्टमार्टम
अस्पताल में घंटों पड़ा रहा शव, सीएम कार्यालय से फोन जाने के बाद हुआ पोस्टमार्टम

गोपालगंज [जेएनएन]। सोमवार की रात हादसे के शिकार हुए एक युवक का शव सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पूरी रात पड़ा रहा। मंगलवार को दिन के 12 बजे तक भी युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं किए जाने से परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। तब मृतक युवक के चाचा जदयू जिला महासिचव अरविंद कुमार पटेल ने एसडीओ को फोन लगाया। लेकिन उसने बात नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को फोन कर इसकी शिकायत किया। सीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ और मृतक युवक के शव का 16 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया गया। 

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात कुचायकोट थाना क्षेत्र के विदंवलिया गांव निवासी जदयू जिला महासचिव अरविंद कुमार पटेल के भजीता मयूर आनंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लाकर रखा गया। इस बीच जदयू जिला महासचिव के भतीजे की मौत की जानकारी लगते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें:  शराबबंदी के बाद टूट रहा है रोटी-बेटी का नाता

गमगीन परिजन तथा लोग मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने का इंतजार करने लगे। लेकिन मंगलवार को दिन के 12 बजे तक शव इमरजेंसी कक्षा में ही पड़ा रहा। स्वास्थ्य महकमे ने शव का पोस्टमार्टम कराने की पहल नहीं किया। जिससे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। तब जदयू जिला महासचिव ने एसडीओ को फोन लगाया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन कर इस बात की जानकारी दिया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के कुछ देर बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ तथा 16 घंटे बाद मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
 यह भी पढ़ें: इतिहास बन जाएगा पीएमसीएच का हथुआ वार्ड व राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।