Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ध्वजा में लगाई आग, दरभंगा और जमुई में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Sun, 16 Apr 2017 10:49 PM (IST)

    बिहार के दो जिलों में दो समुदायों के बीच तनाव की खबर आ रही है। दरभंगा में शोभायात्रा निकालने के लिए विवाद हुआ है। जमुई में एक समुदाय विशेष द्वारा ध्वजा में आग लगा दी गई है।

    ध्वजा में लगाई आग, दरभंगा और जमुई में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

    दरभंगा/ जमुई [जागरण टीम]। बिहार में एक बार फिर से कुछ जगहों से सांप्रदायिक तनाव की खबर आ रही है। दरभंगा में शोभायात्रा निकालने काे लेकर विवाद बढ़ गया है। शोभायात्रा निकालने पर अड़ी भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आयी है। अक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, जमुई के नीमा में ध्वजा में एक समुदाय विशेष द्वारा आग लगा दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विवादित स्‍थल पर कैंप कर रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा जिले के बहेड़ा थाने के हावीभौआर गांव से सटे अहियारपुर गांव होते शोभा यात्रा निकालने पर अड़ी भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी चार्ज के विरोध में उग्र लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की। जिसमें दो-तीन पुलिसकर्मी चाेटिल हो गए।

    हिंसा पर उतारू भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। स्थिति तानवपूर्ण बनी हुई हुए। जिला पदाधिकारी डॉ.चंदशेखर सिंह,एसएसपी सत्यवीर सिंह,बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कैंप किए हुए हैं।

    मालूम हो कि शनिवार की शाम अहियापुर गांव के विवादित रास्ते से शोभा यात्रा निकालने को लेकर भीषण तनाव हो गया था। असामाजिक तत्वों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया था। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे।

    इस मामले में जिला पदाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बहेड़ा थाने के हावीभौआड़ गांव के अहियारपुर टोला में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पर रोड़ेबाजी करने व समाज में तनाव पैदा करने को लेकर 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    जिला पदाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग बिना लाइसेंस के विवादित रास्ते से जुलूस निकालने को आतुर थे। इन्हें काफी समझाया बुझाया गया कि आप पूर्व के रूट चार्ट के अनुसार जुलूस निकाले। बावजूद ये लोग हो हल्ला व हंगामा करते जुलूस विवादित रास्ते से जुलूस निकालने लगे।

    यह भी पढ़ें: बिहार: यात्री बस में विस्फोट से भगदड़, जानिए मामला

    पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा। इसके विरोध में जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर जमकर रोड़ेबाजी कर दी। जिसमें कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा पर उतारू भीड़ में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें: पटना सेक्स स्कैंडल में नया मोड़, पुलिस ने ही उठाए जांच पर सवाल, रडार पर CBSE