बिहार: यात्री बस में विस्फोट से भगदड़, जानिए मामला
बिहार के भोजपुर में एक यात्री बस में विस्फोट हाे गया। वारदात के बाद मची भगदड़ में कई यात्री घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने घटना से इंकार किया है।
भाेजपुर [जेएनएन]। यह अपने तरह की वारदात थी। अपराधियों ने आरा के चौरी थाना क्षेत्र के कोसीहर गांव में एक सिटी राइड के भीतर कथित तौर पर बम विस्फोट कर दिया। घटना के वक्त बस में कोई नहीं था। हालांकि, पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोसीहर गांव के समीप संतोष यादव की सिटी राइड बस में बम डालकर विस्फोट कर दिया गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
बस गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी संतोष यादव की बताई जा रही है। फिलहाल, इस संबंध में प्पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश का कहना है कि बम विस्फोट की कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार यह पटाखा विस्फोट की घटना रही होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।