Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निसान ने भारत, अफ्रीका और मिडल ईस्ट के लिए नए चेयरमैन का किया चयन

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 28 Mar 2017 06:47 PM (IST)

    जापनी कार निर्माता कंपनी निसान ने आज पेयमैन कार्गर को अफ्रीका, मिडल ईस्ट और भारत के लिए नया चेयरमैन नियुक्त किया है ...और पढ़ें

    Hero Image
    निसान ने भारत, अफ्रीका और मिडल ईस्ट के लिए नए चेयरमैन का किया चयन

    नई दिल्ली। जापनी कार निर्माता कंपनी निसान ने आज पेइमन कारगर को अफ्रीका, मिडल ईस्ट और भारत के लिए नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही कल्याण सिवनग्नम को इन देशों का मार्केटिंग और सेल्स का रिजिनल वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। निसान ने कहा कि यह नई नियुक्तियां 1 अप्रैल से प्रभावित हो जाएंगी। यह नियुक्तियां निसान के ग्लोबल बिजनेस के महत्व को आगे बढ़ाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कारगर, 49, निसान से गठबंधन साथी रेनो के द्वारा जुड़े हैं। इन्होंने क्रिस्टियन मार्डरुस को रिप्लेस कर 1996 में निसान के डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का पद हासिल किया था।

    कारगर क्षेत्रीय प्रबंधन समिति का नेतृत्व करेंगे और व्यापार रणनीति और प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार होंगे। निसान और डेटसन दोनों ब्रांडों के सभी फंक्शनल हैड उन्हें रिपोर्ट करेंगे।

    (दाएं) पेइमन कारगर - अध्यक्ष और (बाएं) कल्याण सिवनग्नम वीपी मार्केटिंग और सेल्स 

    सिवनग्नम भी निसान मिडल ईस्ट के प्रेसिडेंड हैं और उनकी नई भूमिका वह सभी क्षेत्रों की मार्केटिंग और बिक्री की देखरेख करेंगे। सिवनग्नम पूरी तरह निसान के मिडल ईस्ट (साउदी अरब और तुर्की सहित) बिजनेज की जिम्मेदारी लेंगे।

    निसान इस वक्त डेटसन के अंतर्गत करीब 60 मॉडल्स की बिक्री कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2015 में निसान ने करीब 5.4 मिलियन यूनिट्स की बिक्री की थीं। इनमें निसान की दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ भी शामिल है।

    इसे भी पढ़ें:- निसान की नई टेरानो के बारे में जाने 5 बड़ी बातें, क्या है पैसा वसूल SUV?

    इसे भी पढ़ें:- सैंगयोंग रेक्सटन से पहले उठा पर्दा, 30 मार्च को सियोल में होगी पेश