Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजरबैजान बोला- मिसाइल से विमान गिराया गया, रूस ने कहा- हमने उतरने का विकल्प दिया था: कई शहरों में उड़ानें कैंसिल

    कजाखस्तान में विमान हादसे के बाद अजरबैजान और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अजरबैजान के सांसद ने दावा किया कि रूसी एयर डिफेंस (वायु रक्षा) ने विमान पर गोलियां दागी हैं। सूत्रों के मुताबिक अजरबैजान का आरोप है कि रूसी मिसाइल की वजह से हादसा हुआ है। हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उसका कहना है कि जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 27 Dec 2024 07:01 PM (IST)
    Hero Image
    हादसे के बाद विमान का मलबा। ( फोटो रॉयटर्स )

    एजेंसी, बाकू/मॉस्को। कजाखस्तान के अकताऊ शहर में हादसे का शिकार हुए अजरबैजान के विमान को लेकर नया खुलासा हुआ है। अजरबैजान एयरलाइंस ने अपने एक बयान में कहा कि बाहरी भौतिक और तकनीकी हस्तक्षेप की वजह से कजाखस्तान में विमान दुर्घटना हुई है। विमान में कुल 67 लोग सवार थे। इनमें से 38 लोगों की जान जा चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू से रूस के चेचेन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। मगर ग्रोज्नी में कोहरे की वजह से विमान उतर नहीं सका। इसके बाद वह कैस्पियन सागर की तरफ बढ़ा। मगर वह अपना मूल रास्ता भटक चुका था। कुछ ही देर में अकताऊ शहर में सागर के तट पर विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान मे सवार 29 यात्रियों को बचा लिया गया है।

    रूसी मिसाइल हमले का शक

    जानकारी के मुताबिक विमान दुर्घटना से कुछ समय पहले इलाके में ड्रोन हमले हुए थे। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रूसी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की वजह से यह हादसा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि गलती से मिसाइल को दागा गया था। हालांकि बाद में रूस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया।

    रूस ने कहा- हमने उतरने का विकल्प दिया था

    रूस के विमानन निगरानीकर्ता ने शुक्रवार को कहा कि बुधवार को कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान ने घने कोहरे और यूक्रेनी ड्रोन को लेकर जारी स्थानीय अलर्ट की वजह से रास्ता बदलने का निर्णय लिया था।

    रोसावियात्सिया ने कहा कि विमान के कैप्टन को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने को कहा गया था। मगर उन्होंने कजाखस्तान के अकताऊ शहर में उतरने का फैसला किया। रूस ने कहा कि वह जांच में सहयोग करेगा। मगर असल में क्या हुआ है? यह जानने की खातिर जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा। चार अजरबैजान के सूत्रों ने गुरुवार को रॉयटर्स को बताया कि विमान को रूसी वायु रक्षा ने मारा है।

    अजरबैजान एयरलाइंस ने रूस के कई शहरों के लिए उड़ानें निलंबित कीं

    अजरबैजान एयरलाइंस ने उड़ान सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए कई रूसी हवाई अड्डों के लिए अपनी उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। हालांकि शहरों के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। इस विमान क्रैश के लिए कई विशेषज्ञों ने रूसी वायु रक्षा प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है।

    अजरबैजान, कजाकिस्तान और रूस के अधिकारी जांच होने तक दुर्घटना के संभावित कारण के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, अजरबैजान के एक सांसद ने मॉस्को को इसके लिए दोषी ठहराया है।

    सांसद ने कहा- रूस मांगे माफी

    रसीम मुसाबेकोव ने गुरुवार को अजरबैजानी समाचार एजेंसी तुरान को बताया कि ग्रोज्नी के आसमान में विमान पर गोलीबारी की गई थी और उन्होंने रूस से आधिकारिक माफी मांगने की अपील की। मुसाबेकोव के बयान के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने टिप्पणी से इन्कार कर दिया और कहा कि दुर्घटना का कारण निर्धारित करना जांचकर्ताओं पर निर्भर करेगा।

    यह भी पढ़ें: 'रात में बगीचे में सैनिकों की आत्माओं को घूमते देखा', क्यों भूतिया माना जाता है जापान PM का आवास? यह है इसकी पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें: 2 BHK फ्लैट, 700 रुपये किराया... 28 साल तक गुवाहाटी में रेंट पर क्यों रहे मनमोहन सिंह? मकान मालकिन ने बताई वजह