Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine: डोनेस्क क्षेत्र के एक गांव पर रूस के सुरक्षा बलों का कब्जा, मॉस्को ने किया दावा

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 22 Apr 2024 10:00 PM (IST)

    रूस ( Russia-Ukraine War ) ने सोमवार को दावा किया कि उसके सुरक्षा बलों ने यूक्रेन के दक्षिण-पश्चिमी शहर डोनेस्क से 40 किलोमीटर दूर नोवोमाखेलिवका गांव पर कब्जा कर लिया है। रविवार को रूस ने कहा था कि उसने बोहदानिवका की बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है। उत्तरपूर्व में स्थित बोहदानविवका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इससे पूर्वी यूक्रेन के मजबूत किले पर कब्जा करने का रास्ता खुल सकता है।

    Hero Image
    डोनेस्क क्षेत्र के एक गांव पर रूस के सुरक्षा बलों का कब्जा (Image: Reuters)

    रायटर, मास्को। रूस ने सोमवार को दावा किया कि उसके सुरक्षा बलों ने यूक्रेन के दक्षिण-पश्चिमी शहर डोनेस्क से 40 किलोमीटर दूर नोवोमाखेलिवका गांव पर कब्जा कर लिया है। यह डोनेस्क क्षेत्र में दो दिनों में दूसरी बढ़त है। इससे पहले रविवार को रूस ने दावा किया था कि उसने बोहदानिवका की बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस को रोकने में यूक्रेनी सुरक्षा बल

    यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सुबह की नियमित ब्रीफिंग में सोमवार को कहा कि हमारे सुरक्षा बल गांव के पास रूस के बढ़त लेने के प्रयास को रोक रहे हैं। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि सुरक्षा बलों के दक्षिणी समूह ने नोवोमाखेलिवका गांव पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही वह अग्रिम मोर्चे को मजबूत करने में जुटा है।

    बोहदानिवका की बस्ती पर नियंत्रण

    रविवार को रूस ने कहा था कि उसने बोहदानिवका की बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है। उत्तरपूर्व में स्थित बोहदानविवका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इससे पूर्वी यूक्रेन के मजबूत किले पर कब्जा करने का रास्ता खुल सकता है। रूस ने इस सफलता का दावा शनिवार को अमेरिकी संसद द्वारा यूक्रेन को 60 अरब डालर की सैन्य सहायता की मंजूरी मिलने के बाद किया है।

    क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि ताजा सैन्य आपूर्ति से कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने जा रहा। रूस ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि अगर उसने यूक्रेन की मदद जारी रखी तो परमाणु शक्तियों के बीच संघर्ष हो सकता है।

    पैट्रियाट वायु रक्षा प्रणाली देने में हिचक रहा यूरोपीय संघ

    पैट्रियाट वायु रक्षा प्रणाली रखने वाले यूरोपीय संघ के देश सोमवार को यूक्रेन को इसे देने में झिझकते दिखे। रूसी हवाई हमलों से बचने में मदद करने के लिए यूक्रेन कम से कम सात मिसाइल बैटरियों की मांग कर रहा है।

    यूरोपीय संघ के विदेश और रक्षा मंत्रियों की एक बैठक में यह पूछे जाने पर कि नीदरलैंड अपने कुछ पैट्रियाट सिस्टम भेजने में अनिच्छुक क्यों है, डच विदेश मंत्री हैंके ब्रुइन्स स्लाट ने कहा कि हम फिर से देख रहे हैं कि क्या हम अपने भंडार को खत्म कर सकते हैं जो हमारे पास अभी भी है, लेकिन यह मुश्किल होगा।

    यह भी पढ़ें:  भारत में कैंसर परीक्षण की अगुआई कर रहीं डॉक्टर गीतिका, बदल जायेगी तस्वीर... जानें क्या होंगे फायदे

    यह भी पढ़ें: Pakistan: आतंकवाद को खत्म करने के लिए संयुक्त प्रयास पर ईरान-पाक सहमत, दोनों देशों ने महीनों बाद आपसी व्यापार बढ़ाया