Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मस्क-ट्रंप की लड़ाई ने कराई अमेरिका की फजीहत, रूस ने भी लिए मजे; पूर्व राष्ट्रपति बोले- मैं करवा दूंगा सुलह

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 06:00 PM (IST)

    Musk vs Trump अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है जिस पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने मध्यस्थता की पेशकश की है। मेदवेदेव ने एक्स पर लिखा कि वे उचित शुल्क लेकर दोनों के बीच शांति समझौता कराने को तैयार हैं जिसके बदले में वे स्टारलिंक के शेयर स्वीकार करेंगे।

    Hero Image
    रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप औैर मस्क के बीच सुलह की पेशकश की (फोटो: रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उद्योगपति एलन मस्क के बीच का विवाद अब व्हाइट हाउस से निकलकर सड़क पर आ गया है। दोनों एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से निशाना साध रहे हैं और दुनियाभर में अमेरिका की फजीहत हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में चल रहे इस द्वन्द्व का मजा रूस भी जमकर ले रहा है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप औैर मस्क के बीच सुलह तक कराने की पेशकश कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए उन्हें उचित शुल्क दिया जाए, तो वह मध्यस्थ बनने को तैयार हैं।

    स्टारलिंक के शेयर की मांग

    पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'हम एक उचित फीस लेकर डी और ई के बीच शांति समझौता करवाने के लिए तैयार हैं। इसके बदले में हम पेमेंट के तौर पर स्टारलिंक के शेयर भी स्वीकार कर लेंगे। लड़ो मत दोस्तों।'

    दिमित्री के इस पोस्ट पर एलन मस्क ने हंसने वाला एक इमोजी शेयर कर जवाब दिया। दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कराने और शांति समझौते कराने का बीड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया था। इसी के मद्देनजर दिमित्री का यह पोस्ट आया है।

    रूस में शरण लेने की सलाह

    • बता दें कि इसके पहले रूस के एक सांसद ने ट्रंप से विवाद के बाद एलन मस्क को रूस में शरण लेने की सलाह दे दी थी। उन्होंने कहा था अगर मस्क को राजनीतिक शरण की जरूरत होगी, तो रूस निश्चित तौर पर उन्हें प्रदान करेगा।
    • रूसी सांसद ने कहा कि अगर आपको अमेरिका में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो हमारे पास आइए। रूस में आपको विश्वसनीय साथी और टेक्निकल क्रिएटिविटी की पूरी आजादी मिलेगी। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनियों के साथ सारे कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने और सब्सिडी बंद करने की चेतावनी दी है।
    • एलन मस्क ने ट्रंप की धमकी के जवाब में नासा को दिया अपना ड्रैगन कैप्सूल वापस लेने की धमकी दी और कहा कि अगर वह ट्रंप को चुनाव में खर्च करने के लिए धन नहीं देते, तो ट्रंप चुनाव हार जाते। मस्क ने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की बात भी कही थी।

    यह भी पढ़ें: मस्क को ट्रंप से भारी पड़ेगी दुश्मनी! एलन की कंपनी से सरकारी कॉन्ट्रैक्ट रद कर सकते हैं US राष्ट्रपति, दी धमकी