Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप ने पुतिन से की बात, यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर हुई चर्चा; बाल्टिक देश ने रूस से बनाई दूरी

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 05:00 AM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप जल्द से जल्द रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकना चाहते हैं। इसी दिशा में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। दोनों नेताओं के बीच युद्ध पर चर्चा हुई। मगर क्रेमलिन ने बातचीत पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने पुतिन से बात की है। उधर जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप को रूसी आक्रमण रोकना चाहिए।

    Hero Image
    डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन। ( फोटो- रॉयटर्स )

    रॉयटर्स, मॉस्को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। न्यूयार्क पोस्ट ने बताया कि 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच यह पहली आधिकारिक बातचीत हुई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत कब हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रेमलिन ने नहीं की पुष्टि

    पुतिन ने आखिरी बार फरवरी 2022 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने न तो रिपोर्ट की पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है। शुक्रवार को एयर फोर्स वन से साक्षात्कार में, ट्रंप ने न्यूयार्क पोस्ट को बताया कि उनके और पुतिन के बीच कितनी बार बात हुई है, यह न कहना ही बेहतर होगा।

    रूस से नाता तोड़ यूरोपीय पावर ग्रिड से जुड़े बाल्टिक देश

    बाल्टिक देश एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया ने रूस और बेलारूस के साथ दशकों पुराने ऊर्जा संबंधों को तोड़ने के एक दिन बाद रविवार को यूरोपीय पावर ग्रिड से जुड़ गए। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने इस कदम की सराहना की है।

    सोवियत संघ द्वारा स्थापित और अब रूस द्वारा संचालित आईपीएस/यूपीएस नेटवर्क से शनिवार को डिस्कनेक्ट होने के बाद बाल्टिक देशों ने रूसी सीमा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों को काट दिया।

    आईपीएस/यूपीएस ग्रिड इन तीन देशों के लिए रूस से जुड़ी अंतिम शेष कड़ी थी, जो सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र राष्ट्र बने और 2004 में यूरोपीय संघ और नाटो में शामिल हो गए।

    यह भी पढ़ें: बंदर के कारण चली गई इस देश की बिजली, मच गई अफरा-तफरी; जानिए फिर क्या हुआ

    यह भी पढ़ें: चीन के 'नये दूतावास' को लेकर गुस्से में लोग, सड़कों पर हजारों की तादाद में प्रदर्शन; जानिए क्या है वजह