Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia School Shooting: स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी से 7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत, हमलावर ने किया सुसाइड

    By JagranEdited By: Manish Negi
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 03:28 PM (IST)

    Russia School Shooting रूस के इजेवस्क में एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। बंदूकधारी शख्स ने स्कूल में घुसकर गोलीबारी की है। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली।

    Hero Image
    Russia School Shooting: स्कूल में गोलीबारी में 13 लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    मास्को, एजेंसी। रूस के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात बंदूकधारी शख्स स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। हमलावर की लाश को बरामद कर लिया गया है।

    मृतकों में 7 बच्चे, 2 टीचर शामिल

    रूस की जांच समिति ने कहा कि हमलावर ने आत्महत्या करने से पहले 13 लोगों की हत्या की। मृतकों में पांच 7, दो शिक्षक और दो सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हैं।

    घटना की जांच में जुटी पुलिस

    गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल सका है। साथ ही हमलावर की भी पहचान नहीं हो सकी है।

    स्कूल में गोलीबारी के पहले भी सामने आए मामले

    बीते कुछ सालों में रूस के स्कूलों में गोलीबारी के कई मामले सामने आए हैं। बीते साल मई में एक किशोर ने कजान के एक स्कूल में गोली मारकर 7 बच्चों समेत 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी साल अप्रैल में किंडरगार्टन में घुसकर बंदूकधारी ने दो बच्चों और एक शिक्षक की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली थी।

    ये भी पढ़ें:

    रूसी जनमत संग्रह की संयुक्त राष्ट्र ने की भ‌र्त्सना, 150 देशों ने की यूक्रेन से सेना वापसी की मांग

    यूक्रेन से युद्ध में आखिर रूस को क्‍यों बदलना पड़ा अपना शीर्ष जनरल, किस बात से नाराज थे राष्‍ट्रपति पुतिन