Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, खाई में वैन गिरने से 16 लोगों की मौत; 30 घायल

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Tue, 22 Apr 2025 03:30 PM (IST)

    पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कई लोगों से भरी वैन अचानक खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोगों के घायल हैं। इनमें कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

    Hero Image
    पाकिस्तान सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत। फाइल फोटो

    कराची, पीटीआई। पाकिस्तान में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खाई में वैन पलटने से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30 लोग बुरी तरह से घायल हैं। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की वजह वैन की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह हादसा पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ है। दमशोरो जिले में एक वैन पहाड़ी इलाकों से गुजर रही थी। वैन की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके कारण वैन का संतुलन डगमगाया और वैन गहरी खाई में जा गिरी।

    यह भी पढ़ें- 'मेरे बेटे को न्याय दो' IAF ऑफिसर पर हमला करने वाले शख्स की मां ने लगाई गुहार, क्यों दर्ज करवाई FIR?

    कैसे हुआ हादसा?

    सूत्रों के अनुसार, इस वैन में कोल्ही जनजाति के लोग मौजूद थे। वैन पंजाब के लापारी से सिंध के बादिन जा रही थी। तभी तेज रफ्तार के कारण वैन खाई में जा गिरी। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव दल ने सभी घायलों को खाई से निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

    मृतकों में मजदूर भी शामिल

    डिप्टी कमीश्नर गजनफर कादरी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वैन में कई मजदूर भी थे। यह सभी मजदूर बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई करने गए थे और वहां से काम पूरा करके घर लौटे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी वैन हादसे का शिकार हो गई।

    मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद

    बचाव टीम की मानें तो मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। कई घायलों की हालत काफी नाजुक थी। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, कुछ की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।

    पाकिस्तान की खराब यातायात व्यवस्था

    बता दें कि पाकिस्तान में सड़क हादसे काफी आम हैं। पाकिस्तान में खराब सड़कें, पुराने वाहन और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने की वजह से कई सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। इन्हीं कारणों से पाकिस्तान का नाम दुनिया के सबसे खराब यातायात व्यवस्था वाले देशों में शामिल है।

    यह भी पढ़ें- 'चुनाव चिह्न हाथ से बदलकर लुंगी कर लो...' सीएम हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस को क्यों कहा ऐसा?