Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चुनाव चिह्न हाथ से बदलकर लुंगी कर लो...' सीएम हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस को क्यों कहा ऐसा?

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 01:18 PM (IST)

    असम में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 3-टायर सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को घेरा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथ से बदलकर लुंगी करने की हिदायत दी है। इसी के साथ उन्होंने असम को देश का टॉप 5 राज्य बनाने का वादा किया है।

    Hero Image
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लुंगी और धोती बांटी है। कांग्रेस को अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी हाथ से बदलकर लुंगी रख लेना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम के धेमाजी में एक पंचायत रैली को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने चार साल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में असम में शांति बहाल हुई है और राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है।

    पंचायत रैली के दौरान असम सीएम ने कहा-

    कांग्रेस के कार्यकाल में विकास महज धोती, लुंगी, सूत और अथुवा (मच्छरदानी) बांटने तक सीमित था। वो सिर्फ वही भाषा समझते हैं।

    यह भी पढ़ें- BJP सांसद निशिकांत दुबे की बढ़ी मुश्किलें, विवादित टिप्पणी मामले में अगले हफ्ते सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    बदल गया असम- हिमंत

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अब सबकुछ बदल चुका है। अब लोगों को ओरुनुदोई जैसी स्कीमों से सीधे फायदा हो रहा है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। सब्सिडी के पैसे सीधे लोगों के बैंक खाते में पहुंचते हैं।

    समझ से परे हैं बयान के मायने

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को अपना चुनाव चिन्ह हाथ से बदलकर लुंगी रखने की हिदायत तो दे दी, लेकिन उन्होंने इसकी वजह साफ नहीं की। उनके इस बयान ने सियासी खेमें में खलबली मचा दी है। हालांकि, हिमंता के बयान का कारण अभी तक कोई नहीं समझ पाया है।

    ये तो बस ट्रेलर है- हिमंत

    रैली में लोगों को संबोधित करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना हूं और अभी भी सीख रहा हूं। पिछले चार साल में असम ने काफी तरक्की की है। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। मैं वादा करता हूं कि असम का नाम देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल होगा।

    असम में कब होंगे पंचायत चुनाव?

    बता दें कि असम में 2 मई और 7 मई को दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। इस दौरान असम की 34 में से 27 जिलों में मतदान करवाया जाएगा। वहीं, संविधान की छठी अनुसूचि के अंतर्गत आने के कारण इन 7 जिलों में मतदान नहीं होंगे। असम पंचायत चुनाव क नतीजे 11 मई को जारी किए जाएंगे।

    यह भी पढे़ं- परिवार के साथ जयपुर पहुंचे जेडी वेंस, अंबर किले में हुआ भव्य स्वागत; कच्ची घोड़ी, घूमर और कालबेलिया डांस का लिया आनंद