Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan Shooting: पाकिस्तान में पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 07:04 AM (IST)

    पाकिस्तान में बलूचिस्तान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मस्जिद से वापस आते वक्त उनपर हमला कर गोली मारी गई है। यह हादसा पाक के अशांत इलाके बलूचिस्तान प्रांत के खारान में हुआ है।

    Hero Image
    पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या

    कराची, प्रेट्र: पाकिस्तान में बलूचिस्तान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मस्जिद से वापस आते वक्त उनपर हमला कर गोली मारी गई है। यह हादसा पाक के अशांत इलाके बलूचिस्तान प्रांत के खारान में हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: Pakistan Politics: इमरान खान का पीएम शहबाज पर आरोप, बोले- स्वात घाटी में बढ़ते आतंकवाद के लिए जिम्मेदार

    हमला कर मारी गई कई गोलियां

    हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व न्यायाधीश हमले में बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनके शरीर पर कई गोलियों के घाव मिले हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि गोलीबारी की इस वारदात में दो अन्य लोग भी गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

    न्यायाधीश को टारगेट कर किए गए इस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।खारन को बलूचिस्तान प्रांत के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक माना जाता है। यह इलाका सरकार के खिलाफ काम कर रहे विद्रोहियों और उग्रवादियों द्वारा चल रहे आतंकी अभियान की चपेट में है।

    आतंक की घटनाओं में बढ़ोतरी

    यहां पिछले एक साल में सुरक्षा अधिकारियों, प्रतिष्ठानों, विदेशी नागरिकों और अन्य प्रांतों के स्थानीय लोगों पर घातक हमलों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले दिन में, मस्तुंग में एक रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, जिसका लक्ष्य स्पष्ट रूप से एक हाई प्रोफाइल आदिवासी नेता और राजनेता था, जो बाल-बाल बच गए थे।    

    यह भी पढ़े: Coal Mine Blast: तुर्की की कोयला खदान में धमाका, अब तक 25 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

    comedy show banner
    comedy show banner