Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan: बलूचिस्तान के लोगों को खुद उठाने होंगे हथियार, BNP के अध्यक्ष अख्तर मेंगल ने क्यों कहा ऐसा?

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 09:40 PM (IST)

    बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष सरदार अख्तर मेंगल ने कहा है कि बलूचिस्तान के लोगों के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। संसद बलूचिस्तान के मुद्दों को हल करने में विफल रही है जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है। मेंगल ने कहा कि बलूचिस्तान के लोग संसद से पूरी तरह निराश हो चुके हैं।

    Hero Image
    बीएनपी ने कहा- बलूचिस्तान के लोगों के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं। (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, ग्लादर। बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष सरदार अख्तर मेंगल ने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बलूचिस्तान के मुद्दों को हल करने में संसद की विफलता के बारे में लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुर्बत में केच बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सेमिनार में मेंगल ने कहा कि बलूचिस्तान के लोग संसद की भूमिका से पूरी तरह निराश हो चुके हैं और इस संस्था के माध्यम से अपनी उचित मांगों को पाने की उम्मीद खो चुके हैं। ऐसी संसद में बैठना, जहां सवाल पूछने और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की अनुमति नहीं है, समय की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं।

    'BYC नेताओं की रिहाई हम सभी की जिम्मेदारी'

    उन्होंने जोर देकर कहा कि बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के नेता महरंग बलूच और समूह के अन्य सदस्यों की रिहाई के संघर्ष में भाग लेना सभी राजनीतिक दलों, वकीलों और समाज के अन्य वर्गों की जिम्मेदारी है।

    'संस्था सत्ता प्रतिष्ठान के हस्तक्षेप से मुक्त नहीं'

    उन्होंने न्यायिक प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि इससे अब न्याय की उम्मीद नहीं रह गई है। उन्होंने मीडिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित और नियंत्रित बताया और कहा कि संसद, न्यायपालिका और मीडिया सत्ता प्रतिष्ठान के प्रभाव में हैं। कोई भी संस्था सत्ता प्रतिष्ठान के हस्तक्षेप से मुक्त नहीं है।

    यह भी पढ़ें: क्या मोहम्मद यूनुस नहीं संभाल पा रहे बांग्लादेश? बिगड़ते हालात पर सेना का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: Pakistan Blast: पाकिस्तान के वजीरिस्तान में बैठक के दौरान ब्लास्ट, सात लोगों की मौत; कई घायल