विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलूचिस्तान में फिर विद्रोहियों का तांडव, बैंक शाखाओं समेत कई इमारतों को फूंका; हमले में बच्चे की मौत

Published: Tue, 01 Jul 2025 08:25 PM (IST)

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने थाने पर हमला किया और बैंकों को आग लगा दी जिसमें एक ...और पढ़ें

बलूचिस्तान में फिर विद्रोहियों का तांडव। (फोटो- सोशल मीडिया)
बलूचिस्तान में फिर विद्रोहियों का तांडव। (फोटो- सोशल मीडिया)

एपी, क्वेटा। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बंदूकें और रॉकेट के साथ दर्जनों विद्रोहियों ने एक थाने पर धावा बोला और बैंकों की दो शाखाओं को फूंक दिया। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

हालांकि इसकी अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर संदेह जताया जा रहा है। इधर, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात जिले में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी मारे गए।

मास्टंग जिले में विद्रोहियों ने किया हमला

अधिकारियों के अनुसार, बलूचिस्तान के मास्टंग जिले में विद्रोहियों ने हमला किया और नागरिकों पर गोलियां बरसाईं। स्थानीय सरकारी अधिकारी जान मोहम्मद ने दावा किया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुछ विद्रोही भी मारे गए। जबकि प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

हमले में प्रतिबंधित संगठन बीएलए का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। बलूचिस्तान लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग करने वाले अलगाववादी संगठनों के विद्रोह का गवाह रहा है। यह प्रांत पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट संगठन से जुड़े आतंकियों का भी गढ़ रहा है।

एक और बलूच महिला अगवा

एएनआइ के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बल की तरफ से बलूचिस्तान में एक और महिला को अगवा कर लिया गया। पिछले एक महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है। बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, 30 वर्षीय रुबिना बलूच को सोमवार को उस समय अगवा कर लिया गया, जब वह तुर्बत शहर में अपनी बहन के घर गई थी। बलूचिस्तान में बलूचों को जबरन गायब करने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: अपनी ही कंपनी के साथियों पर चाकू चलाने लगा सिरफिरा युवक, अधेड़ उम्र महिला की महिला को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें: 'दोस्ती' निकली खोखली, चीन-रूस ने दिखाई पीठ; जानें कैसे जरूरत के समय अकेला पड़ा ईरान