Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माल्टा में 80 साल बाद अमेरिकी वायु सैनिक के अवशेष बरामद, द्वितीय विश्व युद्ध में फाइटर जेट हुआ था क्रैश

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 04:20 AM (IST)

    World War 2 Fighter Jet माल्टा में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक फाइटर जेट और एक वायु सैनिक के अवशेष बरामद हुए हैं। इस अवशेष को भूमध्य सागर में 80 साल बाद खोजा गया है। हादसे में मारे गए पायलट को 1943 से लापता घोषित कर दिया गया था। विमान के इंजन में खराबी आने के बाद हादसा हुआ था।

    Hero Image
    भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने के 80 साल बाद द्वितीय विश्व युद्ध के पायलट के अवशेष बरामद। (सांकेतिक तस्वीर)

    वैलेटा, ऑनलाइन डेस्क। World War 2 Fighter Jet: यूरोपीय देश माल्टा में द्वितीय विश्व युद्ध के समय क्रैश हुए एक अमेरिकी फाइटर जेट और वायु सैनिक के अवशेष मिले हैं। इस अवशेष को भूमध्य सागर में 80 साल बाद खोजा गया है। इस हादसे में शामिल पायलट को 1943 से लापता घोषित कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवशेष खोजने के लिए बनाई गई थी टीम

    माल्टा की वेबसाइट टाइम्स ऑफ माल्टा ने बताया कि इसे खोजने के लिए माल्टा विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर टिम्मी गैम्बिन के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम ने 2018 में अवशेषों को खोजने के लिए काम शुरू किया था।

    यह भी पढ़ेंः WWII Bomb: पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधी दस्ते ने किया निष्क्रिय

    समुद्र में क्रैश हुआ था फाइटर क्रैश

    टाइम्स ऑफ माल्टा के अनुसार, अमेरिकी वायु सैनिक सार्जेंट इरविंग आर न्यूमैन इस हादसे का शिकार हुए थे। उनका बी-24 लिबरेटर फाइटर जेट बेंगाजसा पॉइंट के पास समुद्र में गिरा था। फाइटर जेट में वह अकेले सवार थे और उन्हें बचाया नहीं गया। इसके बाद से ही लापता घोषित कर दिया गया था।  

    कब शुरू हुई थी खोज?

    बता दें कि अमेरिकी रक्षा विभाग के तहत काम करने वाली डिफेंस पीओडब्ल्यू/एमआईए अकाउंटिंग एजेंसी (डीपीएए) को इन अवशेषों को खोजने का काम सौंपा गया था। इसका काम युद्ध के दौरान लापता हुए अमेरिकी सैनिकों के बारे में पता लगाना है। इस एजेंसी ने माल्टा सरकार के साथ मिलकर अवशेषों को खोजा है।

    यह भी पढ़ेंः Hiroshima Day: अमेरिका ने जापान को दिया था कभी न भूलने वाला दर्द, 'लिटिल बॉय' ने हिरोशिमा में मचाई थी तबाही

    कैसे हुआ था हादसा?

    जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त न्यूमैन 22 वर्ष के थे और वह इटली में रेजियो डी कैलाब्रिया बंदरगाह पर बम गिरा रहे थे। इस मिशन पर उनके साथ अन्य नौ चालक दल शामिल थे, लेकिन वे सब बच गए और इन्हें नहीं बचाया जा सका था।

    बताया जाता है कि विमान के इंजन में अचानक खराबी आई, जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराने की कोशिश की गई, जिस दौरान विमान में आग लग गई और वह बेंगाजसा पॉइंट के पास पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में न्यूमैन नहीं बच सके थे और न ही उनके अवशेष बरामद हुए थे।