WWII Bomb: पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधी दस्ते ने किया निष्क्रिय
उत्तरी पोलैंड के शहर लुबलिन में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक जिंदा बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बता दें कि सेना का बम निरोधी दस्ता और इंजीनियरों की टीम ने मिलकर 250 किलो के बम को निष्क्रिय कर शहर से हटा दिया है। इससे पूर्व शहर के सारे रास्ते को सील कर दिया गया था।

वारसा, एपी। उत्तरी पोलैंड के शहर लुबलिन में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक जिंदा बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और सेना की मदद से 14,000 लोगों को शहर से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
कटरजीना ड्यूमा ने क्या कुछ कहा?
बता दें कि सेना का बम निरोधी दस्ता और इंजीनियरों की टीम ने मिलकर 250 किलो (550 पाउंड) के बम को निष्क्रिय कर शहर से हटा दिया है। टाउन हाल के प्रवक्ता कटरजीना ड्यूमा ने एक्स पोस्ट में कहा,
बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर शहर से हटा दिया गया है। सभी निवासी अपने-अपने घर लौट सकते हैं।
शहर के सारे रास्ते हुए थे सील
इससे पूर्व शहर के सारे रास्ते को सील कर दिया गया था। नागरिकों को स्कूल और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। लोगों को हिदायत दी गई थी कि वो अपने घरों में गैस, पानी और बिजली के स्वीच को बंद कर दें।
उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध से पहले लुबलिन शहर में एक पोलिश हवाई जहाज कारखाना और एक हवाई अड्डा था। संभव है युद्ध के दौरान यहां बमबारी किया गया हो। जमीन की खोदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के बम यहां बराबर मिलते रहते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।