Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: जेलेंस्की बोले- युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं पुतिन, नुकसान की करें भरपाई

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 08:18 AM (IST)

    Russia Ukraine War यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने युद्ध में हुए नुकसान को लेकर मुआवजा राशि की मांग भी की है। बता दें पुतिन ने परमाणु हमले के आदेश के संकेत दिए हैं।

    Hero Image
    Russia Ukraine War: युद्ध खत्म करने पर गंभीर नहीं रूस- जेलेंस्की

    यूएन, एजेंसी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग 8वें महीने में प्रवेश करने वाली है। हालांकि, ये जंग अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस युद्ध खत्म करने के लिए गंभीर नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोग हमारे क्षेत्र पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सजा की मांग कर रहे हैं। सजा उनके लिए भी, जिन्होंने हजारों लोगों की हत्या की है। महिलाओं और पुरुषों के उत्पीड़न और अपमान के लिए भी उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

    जेलेंस्की ने मांगा मुआवजा

    जेलेंस्की ने रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए विशेष न्यायाधिकरण बनाने की अपील की। जेलेंस्की ने मुआवजा राशि की मांग करते हुए कहा कि मास्को को इस युद्ध के लिए भुगतान करना चाहिए। जेलेंस्की ने ये भी कहा कि रूस हमेशा से ही वार्ता से डरता रहा है। रूस किसी भी निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा नहीं करना चाहता है।

    पुतिन ने परमाणु हमले के दिए संकेत

    जेलेंस्की की ये प्रतिक्रिया रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने परमाणु हमले के आदेश के संकेत दिए हैं। बता दें कि पुतिन ने रूस के 20 लाख आरक्षित सैनिकों में से तीन लाख को युद्ध के लिए यूक्रेन भेजने की घोषणा की है। ये सैनिक यूक्रेन के डोनबास पर कब्जे के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

    'दुनिया पुतिन को परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने देगी'

    उधर, जेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दुनिया रूसी राष्ट्रपति पुतिन को परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने देगी। जेलेंस्की ने रूसी सेना के कब्जे में गई यूक्रेन की भूमि को मुक्त कराने के लिए विश्व से मदद मांगी है।

    ये भी पढ़ें:

    United Nations: यूएन एजेंसी ने जारी की चेतावनी, कहा- विश्व के कई देशों में 10 लाख से अधिक लोग भुखमरी के शिकार

    Russian President Putin News: रूस में लड़ाई शुरू कराना चाहता है अमेरिका और पश्चिम, रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में इसी महीने जनमत