Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russian President Putin News: रूस में लड़ाई शुरू कराना चाहता है अमेरिका और पश्चिम, रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में इसी महीने जनमत

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 09:41 PM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वाशिंगटन लंदन और ब्रसेल्स रूस के भीतर लड़ाई शुरू कराना चाहते हैं। इसके लिए वे यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार दे रहे हैं। बीते हफ्तों में कई बार रूसी सीमा के भीतर हमले हुए हैं।

    Hero Image
    Vladimir Putin News: रूस में लड़ाई शुरू कराना चाहता है अमेरिका और पश्चिम। एजेंसी।

    लंदन, एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वाशिंगटन, लंदन और ब्रसेल्स रूस के भीतर लड़ाई शुरू कराना चाहते हैं। इसके लिए वे यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार दे रहे हैं। बीते हफ्तों में कई बार रूसी सीमा के भीतर हमले हुए हैं। पुतिन ने कहा, रूस को परमाणु विकिरण का खतरा दिखाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। यूक्रेनी सेना जपोरीजिया परमाणु संयंत्र पर गोलाबारी कर रही है जबकि झूठा आरोप रूसी सेना पर लगाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस ने कहा है कि बुधवार को यूक्रेनी सेना की गोलाबारी में संयंत्र को जलापूर्ति करने वाला पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। पुतिन ने कहा, नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के अधिकारी रूस पर परमाणु और रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की लगातार धमकी दे रहे हैं। इसलिए सभी को बताना चाहता हूं कि रूस के पास व्यापक नरसंहार के बहुत से हथियार हैं। उनमें से बहुत से नाटो देशों के हथियारों से ज्यादा आधुनिक और संहारक हैं।

    इसलिए वे सावधान रहें। पुतिन ने कहा, उनका लक्ष्य डोनबास को स्वतंत्र कराना है। इस लक्ष्य को पूरा किए बगैर यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई नहीं रुकेगी। पुतिन के दिए आदेश से लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया में 23 से 27 सितंबर के बीच जनमत संग्रह होगा। इसमें वहां की जनता रूस में शामिल होने के लिए अपनी राय जाहिर करेगी। उल्लेखनीय है कि जिस क्षेत्र में जनमत संग्रह होगा, वह यूक्रेन का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। वह यूक्रेन का 15 प्रतिशत भूभाग है।