Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांगो में मिली सामूहिक कब्र, 49 शवों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल; हमले के लिए मिलिशिया समूह जिम्मेदार

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 05:10 PM (IST)

    कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को एक सामूहिक कब्र मिली है। जिसमें बच्चों महिलाओं समेत 49 शव मौजूद हैं। इटुरी प्रांत के न्याम्बा गांव में 42 शव जबकि प्रांतीय राजधानी बनिया से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित मबोगी गांव में 7 शव मिले हैं।

    Hero Image
    कांगो में मिली सामूहिक कब्र, 49 शवों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

    जोहान्सबर्ग, रायटर्स। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से से गुरुवार को 49 शवों वाली सामूहिक कब्र मिली है। जिसमें बच्चों, महिलाओं समेत अन्य लोगों के शव दफन थे। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इन हत्याओं के लिए एक जातीय मिलिशिया समूह जिम्मेदार है। मोनुस्को के संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए बताया कि प्रांतीय राजधानी बनिया से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित मबोगी गांव में 7 लोगों के शव मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्थानों से मिले बच्चों समेत तमाम शव

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटुरी प्रांत के न्याम्बा गांव में 6 बच्चों और 12 महिलाओं समेत 42 शव दफन मिले हैं। जबकि बनिया से पूर्व की ओर 30 किमी दूर मबोगी गांव से 7 शवों को बरामद किया गया। बर्बरता और कायरतापूर्ण की गई इन हत्याओं के लिए जातीय मिलिशिया समूह कोडेको (CODECO) को जिम्मेदार ठहराया गया है।

    मोनुस्को के संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने कायरतापूर्ण की गई हत्याओं की निंदा करते हुए बताया कि हमलों की जानकारी मिलने के बाद शांति सैनिकों ने इलाके में गश्त शुरू किया। बता दें कि कोडेको पूर्वी कांगो में सक्रिय दर्जनों मिलिशिया समूहों में से एक है। दूरदराज के इलाकों में काम करने वाले कोडेको समुदाय के लोग अलग-अलग गुटों में विभाजित है। ऐसे में इस हमले को लेकर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Arabian Gulf Cup: इराक में स्टेडियम के बाहद भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत, दर्जनों लोग घायल

    करीब 195 लोगों की हुई हत्या

    संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि दिसंबर से कोडेके और जैरे नामक एक प्रतिद्वंद्वी मिलिशिया समूह के हमलों में कम से कम 195 लोगों की मौत हुई और 84 लोगों को अगवा कर लिया। जिसकी वजह से इटुरी प्रांत में विस्थापितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है और संख्या बढ़कर 1.5 मिलियन तक पहुंच गई। हालांकि इस मामले में कांगो सरकार ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

    Massive Fire: आर्मीनिया के सैन्य ठिकाने पर लगी भीषण आग, 15 सैनिक झुलसे, कई घायल

    भारतीय मूल के व्यक्ति पर ब्रिटेन में हॉकी स्टिक से खिड़की तोड़ने पर लगा जुर्माना, गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध