विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.1 तीव्रता से कांपी धरती

Published: Wed, 24 Dec 2025 04:18 PM (IST)

ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के कारण धरती कांप उठी। ...और पढ़ें

भूकंप से राजधानी ताइपे में भी इमारतें हिल गईं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भूकंप से राजधानी ताइपे में भी इमारतें हिल गईं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

  2. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई

  3. भूकंप के कारण ताइवान में कांपी धरती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किया गया है। ताइवान के मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को ताइवान के दक्षिण-पूर्वी तटीय काउंटी ताइतुंग में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन तुरंत किसी नुकसान की खबर नहीं है।

विभाग ने यह भी बताया कि भूकंप से राजधानी ताइपे में भी इमारतें हिल गईं और यह 11.9 किलोमीटर (7.39 मील) की गहराई पर आया था। रॉयटर्स ने यह भी बताया कि बुधवार के भूकंप से पूरे शहर में तेज झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और भूकंप के लिए बहुत ज़्यादा संवेदनशील है।

यह भी पढ़ें: H-1B वीजा पर ट्रंप के नए नियमों से भारतीयों पर क्या होगा असर? यहां मिलेंगे सभी सवालों के जवाब