श्रीलंका में भीषण सड़क हादसा, बस के 100 मीटर खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत और 25 घायल
श्रीलंका के कोटमाले में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में 17 लोगों की जना चली गई है। वहीं 35 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हैं। इस हादसे की वजह पहाड़ी रास्ते और पथरीली सड़कों को बताया जा रहा है। दरअसल श्रीलंका में ऐसे हादसे काफी आम हैं। पहाड़ों से अक्सर बसें फिसलकर खाई में गिर जाती हैं।

कोलंबो, पीटीआई। श्रीलंका में एक बस अचानक बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 25 के आसपास लोग घायल हैं। श्रीलंका पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी है।
यह हादसा श्रीलंका के सेंट्रल प्रोवेंस स्थित कोटमाले में हुआ है। पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए बस दुर्घटना का शिकार हो गई।
पुलिस ने दिया बयान
श्रीलंका पुलिस के अनुसार, कोटमाले के पहाड़ी रास्ते से बस जा रही थी। तभी ड्राइवर ने बाएं मुड़ने की कोशिश की। हालांकि, सड़क काफी पतली थी। ऐसे में बस का टायर फिसल गया और बस खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें- 'अब कश्मीर का समाधान भी निकल सकता है...', भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बाद ट्रंप ने किया नया दावा
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया-
बस जहां गिरी, वो खाई 100 मीटर गहरी थी। इस हादसे में 17 लोगों की जान गई है और 25 लोग घायल हैं।
पहले भी हुए हैं हादसे
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब श्रीलंका में ऐसा हादसा सामने आया है। इससे पहले भी पहाड़ी और पथरीले रास्तों के कारण श्रीलंका में वाहन खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें- 'युद्ध भारत का विकल्प नहीं, लेकिन...', NSA अजीत डोभाल की चीनी विदेश मंत्री से फोन पर क्या हुई बात?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।