विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baghdad Blast: इराक के एरबिल के पास राकेट हमले में एक की मौत, 10 घायल - मेयर

By Versha SinghEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2022 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 01:51 PM (IST)

इराक के स्वायत्त कुर्द क्षेत्र एरबिल की राजधानी के पास कोये शहर में ईरानी कुर्द पार्टी के मुख्यालय पर सोमवार ...और पढ़ें

इराक के एरबिल के पास राकेट हमले में एक की मौत
इराक के एरबिल के पास राकेट हमले में एक की मौत

बगदाद, एजेंसी। इराक के स्वायत्त कुर्द क्षेत्र एरबिल की राजधानी के पास कोये शहर में ईरानी कुर्द पार्टी के मुख्यालय पर सोमवार को हुए रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस दौरान हमले में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस घटना की सूचना मेयर तारिक हैदरी ने दी है। 

ईरान के अर्ध-आधिकारिक फार्स समाचार ने कहा कि देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मिसाइलों और ड्रोन के साथ इराक के कुर्द क्षेत्र में "आतंकवादी समूहों" के ठिकानों को निशाना बनाया था। रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने 16 सितंबर को कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत के बाद से उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र में ईरानी कुर्द आतंकवादी विरोधी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Blast in Iraq: इराक के बसरा में मोटरसाइकिल में हुआ विस्फोट, चार की मौत और कई अन्य घायल

ईरान ने उत्तरी इराक में कुर्द आतंकवादियों पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। कुर्द सुरक्षा सूत्रों के अनुसार ड्रोन ने एरबिल और सुलेमानिया के पास ईरानी कुर्द असंतुष्टों के लिए दो ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

अक्टूबर माह में भी हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि इराक की राजधानी बगदाद में फुटबॉल स्टेडियम के पास बम धमाका हुआ था। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हुई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक यह बम धमाका फुटबाल स्टेडियम और वहां स्थित एक कैफे के पास हुआ था।

यह भी पढ़ें- Iraq Blast: इराक की राजधानी बगदाद में धमाका; 10 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

वाहन में बम लगाकर किया था धमाका

बम धमाके को अंजाम देने के लिए एक वाहन का इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक फुटबाल स्टेडियम के पास खड़े वाहन में बम लगाकर धमाका किया गया था। जिसने वहीं, पास में खड़े एक गैस टैंकर को भी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग फुटबाल खिलाड़ी थे, जो धमाके के वक्त वहीं आस-पास ही मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।