Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेशेल्स में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, भारत ने की कड़ी निंदा

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 06:18 PM (IST)

    सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है जिसकी भारत ने कड़ी निंदा की है। भारत ने उम्मीद जताई है कि अपराधियों को ढूंढ़कर जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    सेशेल्स में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ तोड़फोड़।

    विक्टोरिया, एएनआई। भारतीय मिशन ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में स्थित महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्तियों के तोड़े जाने की काफी निंदा की है। भारतीय मिशन ने 6 जनवरी को एक बयान में जारी करते हुए कहा, "भारतीय उच्चायोग विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में स्थित महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की मूर्तियों की तोड़फोड़ की निंदा करता है।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेल्सन मंडेला और जेम्स माचम से साथ थी गांधी की मूर्ति

    भारतीय मिशन के मुताबिक, विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में जून, 2022 को महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। महात्मा गांधी की मूर्ति, सेशेल्स के संस्थापक राष्ट्रपति सर जेम्स माचम और दक्षिण अफ्रीका के पहले रंगभेद विरोधी क्रांतिकारी और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के बगल में बनाई गई थी।

    जल्द आरोपियों के खिलाफ हो कार्रवाई

    भारतीय मिशन ने अपने बयान में कहा, "महात्मा गांधी का मानवता और उपनिवेशवाद के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष का संदेश तारीफ के काबिल है और इसने दुनिया को अहिंसक संघर्ष के लिए प्रेरित किया है। विक्टोरिया के 'पीस पार्क' में स्थापित की गई महात्मा गांधी की मूर्ति भारत और सेशेल्स के ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।"

    उच्चायोग ने सेशेल्स के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

    पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    पहले भी दुनिया के कई हिस्सों से महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल अगस्त के महीने में छह लोगों ने मिलकर न्यूयॉर्क शहर में महात्मा गांधी की एक दस्तकारी मूर्ति को नष्ट कर दिया था। इससे पहले फरवरी 2022 में मैनहट्टन के पास यूनियन स्क्वायर में गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया गया था।

    इन दोनों ही हरकतों की भारतीय मिशन द्वारा काफी कड़ी निंदा की गई थी। जिसके बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय में काफी निराशा पैदा हो गई थी।

    यह भी पढ़ें: Hawaii Kilauea Volcano: हवाई के ज्वालामुखी किलौवा में फिर होने लगा विस्फोट, दूर से दिख रहे लावा के फव्वारे

    NASA: आसमान से गिरेगा 2400 किलो का भारी भरकम उपग्रह, नासा ने किया अलर्ट