Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप के झटकों से हिला ताइवान; अभी तक 15 लोग घायल, एक पुल टूटा, बढ़ सकता है आंकड़ा

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 01:39 AM (IST)

    ताइवान में 6 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 15 लोगों के घायल होने की खबर है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 1217 बजे (स्थानीय समयानुसार) दक्षिणी ताइवान में 6 तीव्रता का भूकंप आया है। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे रहा है।

    Hero Image
    भूकंप के झटकों से हिला दक्षिणी ताइवान। ( सांकेतिक फोटो )

    एपी, ताइपे। ताइवान में 6 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 15 लोगों के घायल होने की खबर है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 12:17 बजे (स्थानीय समयानुसार) दक्षिणी ताइवान में 6 तीव्रता का भूकंप आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र रहा है।

    राहत एवं बचाव कार्य जारी

    अभी किसी के मरने की खबर नहीं है। मगर 15 लोग घायल हुए हैं। बचाव दल अभी नुकसान का आकलन करने में जुटा है। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि मामूली रूप से घायल 15 लोगों को अस्पताल भेजा गया। इनमें एक बच्चा समेत वे छह लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ताइनान शहर के नानक्सी जिले में क्षतिग्रस्त मकान से बचाया गया है। वहीं प्रांतीय राजमार्ग पर झूवेई पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

    ताइवान में क्यों आते हैं भूकंप?

    पिछले साल अप्रैल में ताइवान के हुआलियन में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 13 लोगों की जान गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। ताइवान प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। यहां दुनिया के अधिकतर भूकंप आते हैं।

    यह भी पढ़ें: दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी, अमेरिका फर्स्ट और थर्ड जेंडर खत्म... शपथ लेते ही ट्रंप ने लिए बड़े फैसले

    यह भी पढ़ें: विवेक रामास्वामी छोड़ेंगे एलन मस्क का साथ! ट्रंप ने बनाया DOGE सलाहकार समूह; उठने लगे कई सवाल