विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी, अमेरिका फर्स्ट और थर्ड जेंडर खत्म... शपथ लेते ही ट्रंप ने लिए बड़े फैसले

Published: Mon, 20 Jan 2025 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2025 01:10 AM (IST)

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली जो उनकी ...और पढ़ें

शपथ लेते ही ट्रंप ने लिए बड़े फैसले। (फोटो- रॉयटर)
शपथ लेते ही ट्रंप ने लिए बड़े फैसले। (फोटो- रॉयटर)

एजेंसी, वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। डोनाल्ड ट्रंप से पहले जेडी वेंस ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही बड़ा फैसला लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। वहां सशस्त्र सेना भेजेंगे। शरणार्थियों को अमेरिकी मैक्सिको में प्रतीक्षा करने के लिए बाध्य करने वाली नीति को पुन: लागू कर दिया गया है। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने और कई फैसले लिए। 

ट्रंप ने शपथ लेते ही कई बड़े फैसले लिए।

  • अमेरिका की दक्षिणा सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की। इस सीमा पर अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सेना की तैनाती की जाएगी।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने रिमेन इन मेक्सिको पॉलिसी को लागू करने का भी ऐलान शपथ के तुरंत बाद किया है।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से पकड़ो और छोड़ो प्रथा की समाप्ति की घोषणा की है।
  • ट्रंप ने शपथ के तुरंत बाद विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू करने का एलान किया है।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए थर्ड जेंडर को समाप्त कर दिया है। अमेरिका में अब केवल दो जेंडर होंगे।
  • कोविड मेनडेट उल्लंघन की वजह से जिन भी लोगों की नौकरी गई है उसको बहाल किया जाएगा। उन कर्मचारियों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

ट्रंप ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

सोमवार को शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप ने वाशिंगटन के सेंट जान्स एपिस्कोपल चर्च गए। इस दौरान टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उनके साथ थे। इसके बाद ट्रंप और भावी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया।

रविवार को किया था बड़ा एलान

शपथग्रहण से एक दिन पहले रविवार को वॉशिंगटन डीसी में समर्थकों से खचाखच भरे कैपिटल वन एरिना में आयोजित विजय रैली 'मेक अमेरिका ग्रेट एगेन' में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू कर अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाला जाएगा। सोमवार को पद संभालने के तुरंत बाद ट्रंप कार्यकारी आदेश जारी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा था कि 75 दिन पहले, हमने अपने देश की अब तक की सबसे शानदार राजनीतिक जीत हासिल की है। मैं हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट का समाधान करूंगा। हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 4 साल पहले जहां समर्थकों ने किया था हमला, आज वहीं शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप; जानें कैपिटल हिल की कहानी

यह भी पढ़ें: ट्रंप की शपथ से पहले बाइडन का फैसला, इन लोगों के लिए कर दिया बड़ा एलान, जानें क्या है पूरा मामला