विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामने आईं तानाशाह किम जोंग उन की नई तस्वीरें, देखकर हैरान है दुनिया

By Digpal SinghEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 09:08 AM (IST)

हाल ही में जारी हुई उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की तस्वीर को लेकर मीडिया में काफी हो-हल्ला है और दुनिया इन तस्वीरों को देखकर हैरान भी है।

सामने आईं तानाशाह किम जोंग उन की नई तस्वीरें, देखकर हैरान है दुनिया
सामने आईं तानाशाह किम जोंग उन की नई तस्वीरें, देखकर हैरान है दुनिया

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। उत्तर कोरिया के तानाशाह की तस्वीरें यूं तो कम ही दुनिया के सामने आती हैं लेकिन जो भी सामने आती हैं उस पर दुनिया की निगाह जरूर जाती है। चाहे वह उनके मिसाइल टेस्टिंग साइट पर जाने की तस्वीरें हों या फिर उनके न्यूक्लियर इंस्टिट्यूट जाने की। पूरी दुनिया की मीडिया ने इन तस्वीरों की अपनी तरह से व्याख्या की। लेकिन हाल ही में जारी हुई किम की तस्वीरों को लेकर मीडिया में काफी हो-हल्ला है और दुनिया इन तस्वीरों को देखकर हैरान भी है। इसकी वजह यह है कि यह उन तस्वीरों से काफी अलग है जो अब तक हमारे सामने आती रही हैं।

 

दरअसल, उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने रविवार को किम की जो तस्वीरें रिलीज कीं उनमें वह अकेले नहीं दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। आखिर कौन हैं ये महिलाएं और इनके किम के साथ होने के क्या मायने हैं? आइये जरा इसे भी समझ लेते हैं।

 

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है ये लड़की जिस पर 'किम' को है इतना भरोसा, जानें कुछ दिलचस्प पहलू

 

अमेरिका का कोई खौफ नहीं

इन तस्वीरों में किम जिन दो महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं वह दोनों ही बेहद पावरफुल महिलाएं हैं। इनमें से एक तो किम की पत्नी री सोल जू हैं, तो दूसरी उनकी बहन किम यो जोंग हैं। जोंग को कुछ दिन पहले ही किम ने अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है। केसीएनए ने इस तस्वीरों को लेकर अपनी व्याख्या की है। लेकिन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के प्रोफेसर हर्ष वी पंत का मानना है कि इन तस्वीरों के माध्यम से किम यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें अमेरिका की तरफ से कोई खौफ नहीं है और वह बेफिक्र होकर अपने रोजमर्रा के कामों को अंजाम दे रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: हमले के लिए नहीं है किम के 'न्यूक्लियर वैपंस', इससे कहीं अधिक हैं इनके मायने

 

छवि बदलने की कोशिश 

किम की तस्वीरें अक्सर मिसाइल टेस्टिंग साइट से ही दिखाई देती हैं या फिर सुरक्षा के नजरिए से बेहद खास होती हैं। लेकिन रविवार को जो तस्वीरें जारी की गई, वह तस्वीरें एक कॉस्मेटिक फैक्टरी की थीं। यहां पर किम ब्यूटी प्रोडक्ट को देखते और उस पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस तरह की फोटो रिलीज किए जाने से संबंधित एक सवाल के जवाब में प्रोफेसर पंत का कहना था कि वह इसके माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि उनकी जिस छवि को पूरी दुनिया पेश करती है वह उस तरह के नहीं हैं। इसके माध्यम से वह न सिर्फ अपनी छवि को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि अपने देश की जनता को यह भी बताने की कोशिश कर रहे हैं कि सब कुछ सामान्य है, लिहाजा डरने की कोई जरूरत नहीं हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने बताया था 'पागल', CIA ने कर दी किम जोंग उन की तारीफ

 

काफी समय बाद सामने आई पत्नी

किम के साथ इन तस्वीरों में दिखाई दे रही उनकी बहन और पत्नी पर पंत का यह भी कहना था कि इससे वह कहीं न कहीं अपने घर में एक मजबूत स्थिति को दुनिया के सामने रखना चाहते हैं। साथ ही वह यह भी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके फैसलों के साथ उनका पूरा परिवार एकजुट होता है। यही वजह है कि काफी समय से किम के साथ न दिखाई देने वाली उनकी पत्नी भी इसमें दिखाई दे रही हैं। दरअसल, जू की पब्लिक ऐपियंरेंस काफी कम होती है।

 

 

पंत का यह भी कहना है कि एजेंसी की तरफ से रिलीज यह तस्वीरें दरअसल सीधे तौर पर अमेरिका को एक मैसेज देती हैं कि हम उनसे नहीं डरते हैं। उनका यह भी मानना है कि अब उत्तर कोरिया चीन के पदचिंहों पर चलकर अपने यहां पर कम्यूनिस्ट ताकत का एजेंडा मजबूत करना चाहता है। यहां पर यह बता देना भी जरूरी होगा कि किम का परिवार उत्तर कोरिया में बीते सात दशकों से राज कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-उत्तर कोरिया तकरार से एक करोड़ लोगों की जिंदगी दांव पर, सुलह का रास्ता भी

 

पोलित ब्यूरो में किम की बहन का कद बढ़ा

जहां तक बात है किम की बहन जोंग की, तो वह पहली बार किम के पिता के अंतिम संस्कार के समय दिखाई दी थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह लगातार किम के साथ दिखाई दे रही हैं। वह लगातार अपने भाई की छवि को सुधारने में लगी हुई हैं। यही वजह है कि किम ने पिछले दिनों उन्हें पोलित ब्यूरो में शामिल कर उनका कद बढ़ाया था। वहीं इन सभी के बीच केसीएनए का कहना है कि किम के यहां पर आने की वजह थी कि वह अपने देश की महिलाओं को सजने और संवरने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

 

 

कोरियाई अखबार ने इस तस्वीर के बाबत यहां तक लिखा कि किम चाहते हैं कि उनके यहां के ब्यूटी प्रॉडेक्ट वर्ल्ड क्लास हों। एजेंसी द्वारा रिलीज इन तस्वीरों में जहां किम की बहन जोंग के हाथों में एक डायरी है और वह कुछ नोट करती हुई दिखाई दे रही हैं, वहीं उनके साथ खड़ी किम की पत्नी अपने पति को देख रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्यों गुजरात चुनाव में हार्दिक पटेल के आगे घुटने टेकने को मजबूर है कांग्रेस

 

यह भी पढ़ें: देवभूमि पर जंग- शाह-योगी ने विकास के मुद्दे पर राहुल गांधी को कुछ यूं दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।