Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मनी में रासायनिक हमले की साजिश रचने के संदेह में ईरानी नागरिक गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 06:28 PM (IST)

    जर्मनी में रासायनिक हमले की साजिश रचने के संदेश में एक 32 वर्षीय ईरानी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस युवक के साथ एक और व्यक्ति को रात भर हिरासत में रखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों इस्लामिक कट्टरपंथ से प्रभावित थे।

    Hero Image
    जर्मनी में रासायनिक हमले की साजिश रचने के संदेह में ईरानी नागरिक गिरफ्तार

    बर्लिन, एपी। जर्मनी में 32 वर्षीय एक ईरानी युवक को खतरनाक रासायनिक हमला करने की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस युवक के साथ एक और व्यक्ति को डोर्टमुंड के उत्तर पश्चिम में कैस्ट्रोप-रौएक्सएल कस्बे में रात भर हिरासत में रखा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस और अभियोजन ने संयुक्त बयान में कहा है कि इस्लामिक कट्टरपंथ से प्रभावित होकर दोनों ने गंभीर हमला करने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने घातक विषैला सायनाइड और रिसिन हासिल किया था।

    यह भी पढ़ें: Make In UP : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जर्मनी दौरे पर भी मेक इन यूपी का जलवा, जी-7 के राष्ट्र प्रमुखों को गिफ्ट यूपी में बने उपहार

    जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने कहा है कि दूषित रोकथाम सूट पहनकर विशेषज्ञों ने व्यक्ति के घर से प्रमाण निकाला। टेबलायड समाचारपत्र बिल्ड ने कहा है कि जर्मन अधिकारियों को गुप्तचर एजेंसी से रासायनिक हमले की साजिश के बारे में सूचना मिली थी।

    पांच वर्ष पहले जर्मन पुलिस ने ट्यूनीशिया के एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को रिसिन हमले की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया था। वे लोग इस्लामिक स्टेट (आइएस) के नाम पर हमला करने वाले थे। बाद में उन्हें दोषी पाया गया और उन्हें क्रमश: 10 एवं आठ वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी।

    ये भी पढ़ें: 

    विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत में कैंपस की राह खुली, डिजिटल यूनिवर्सिटी से गांव तक पहुंचेगी नई शिक्षा

    Fact Check : पांच साल पुराना है घने कोहरे में गाड़ियों के टक्‍कर का वायरल वीडियो