Italy Prime Minister: इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी जियोर्जिया मेलोनी, नई सरकार का आज होगा शपथ ग्रहण
जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्हें राष्ट्रपति सर्जियो मैट्टारेला ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मेलोनी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया। वह शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ ही मंत्रियों को भी शपथ दिलवाया जाएगा।

रोम, रायटर: इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। उन्हें राष्ट्रपति सर्जियो मैट्टारेला ने शुक्रवार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मेलोनी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया। उनके साथ ही मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मेलोनी की सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इटली में बनने वाली धुर दक्षिणपंथी सरकार होगी।
संसद में विश्वास मत करना होगा हासिल
मेलोनी ने सर्जियो मैट्टारेला से उनके पैलेस में शुक्रवार को मुलाकात कर उन्हें मंत्रियों को सूची सौंपी और उनके साथ विचार विमर्श किया। इटली के संसदीय चुनाव में 25 सितंबर को मेलोनी के नेतृत्व में ब्रदर्स आफ इटली को जीत मिली थी। शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार को अगले सप्ताह संसद के सदनों में विश्वास मत प्राप्त करना होगा। 1946 के बाद से इटली की 68वीं सरकार को कई चुनौतियों का भी सामना करना होगा, इनमें यूक्रेन युद्ध के साथ बिजली की बढ़ती लागत शामिल हैं। इसके साथ ही मंदी की आशंका भी गहरा रही है।
कल होगा शपथ ग्रहण
मेलोनी ने लीग पार्टी के जियानकार्लो जियोर्जेटी को अपने वित्त मंत्री के रूप में नामित किया है। उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्रालय फोर्जा इटालिया से एंटोनियो तजानी के पास जाएगा। आधिकारिक बयानों के मुताबिक जियोर्जिया मेलोनी ने जनादेश स्वीकार कर लिया है और उन्होंने राष्ट्रपति के सामने अपने मंत्रियों की सूची पेश कर दी है। मेलोनी द्वारा दी गई सूची में उनके अलावा छह अन्य महिलाओं को शामिल किया गया है। नई सरकार में कुल मिलाकर, नौ मंत्रालय ब्रदर्स आफ इटली और फोर्जा इटालिया को पांच-पांच मंत्रालय सौंपे गए है। साथ ही टेक्नोक्रेट को और पांच कैबिनेट पद दिए गए। नई सरकार को शनिवार सुबह औपचारिक रूप से शपथ दिलाई जाएगी। जिसके बाद उन्हें अगले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में विश्वास मत का सामना करना पड़ेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।