'धरती के पास 6 मिनी मून...', वैज्ञानिकों ने नए शोध में किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Earth Minimoons एक नए अध्ययन के अनुसार धरती के पास छह मिनी मून हो सकते हैं। मिनी मून चंद्रमा की तरह धरती के चक्कर लगाते हैं लेकिन आकार में छोटे होते हैं। ये पत्थरीले पिंड कुछ समय के लिए धरती की कक्षा में रहते हैं और फिर सूर्य की ओर चले जाते हैं। मिनी मून की स्टडी से चंद्रमा और सौर मंडल के कई रहस्य खोल सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती मां और चंदा मामा...हम बचपन से हमेशा यही पढ़ते आए हैं। धरती और चंद्रमा का रिश्ता लाखों साल पुराना है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि धरती के पास एक नहीं बल्कि 6 चंद्रमा हैं तो? कई वैज्ञानिकों का दावा है कि धरती के पास एक समय पर कम से कम छह मिनी मून (Minimoons) होते हैं।
इकारस पत्रिका में छपे एक अध्ययन के अनुसार, धरती के पास कई मिनी मून हो सकते हैं, जिनकी खोज चल रही है। अब सवाल यह है कि आखिर मिनी मून क्या हैं? और यह चंद्रमा से कैसे अलग हैं?
यह भी पढ़ें- अमेरिका के अलास्का में लगे भूकंप के झटके, 5 दिन में दूसरी बार हिली धरती
क्या हैं मिनी मून?
दरअसल मिनी मून एक तरह के प्राकृतिक पिंड हैं, जो चंद्रमा की ही तरह धरती के चक्कर लगा रहे हैं। यह पिंड एक ही धुरी पर धरती के ईर्द-गिर्द घूमते हैं। इसलिए यह अर्थ-मून सिस्टम (EMS) पर बिल्कुल फिट बैठते हैं।
मिनी मून का आकार
वैज्ञानिकों के अनुसार, मिनी मून चंद्रमा की तुलना में छोटे होते हैं। यह पत्थरीले हैं, जो कुछ समय के लिए धरती का चक्कर लगाते हैं और फिर सूर्य की तरफ खिंचे चले जाते हैं। मिनी मून महज 6.5 फीट (2 मीटर) के हैं और यह सौर मंडल में अलग-अलग जगहों से पैदा होते हैं।
हवाई यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता रॉबर्ट जेडिके ने स्पेस डॉट कॉम को बताया-
मिनी मून और धरती का रिश्ता चौकोर डांस की तरह है, जहां पार्टनर बदलते रहते हैं और कई बार डांस फ्लोर कुछ समय के लिए खाली भी हो जाता है।
मिनी मून पर क्यों हो रही है रीसर्च?
छोटे आकार और तेज रफ्तार के कारण मिनी मून का पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, मिनी मून 1 घंटे में 1 चक्कर पूरा कर लेते हैं। वहीं, कुछ मिनी मून अलग पैटर्न पर घूमते हैं। मिनी मून की स्टडी से चंद्रमा को समझने में आसानी हो सकती है। वहीं, मिनी मून सौर मंडल के भी कई राज खोल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या बराक ओबामा को किया गया गिरफ्तार? ट्रंप ने वीडियो पोस्ट कर कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं; सच्चाई आई सामने
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।