यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिका के अलास्का में लगे भूकंप के झटके, 5 दिन में दूसरी बार हिली धरती
Alaska Earthquake अलास्का में सोमवार सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र जमीन से 48 किलोमीटर नीचे था। नेशनल ...और पढ़ें

HighLights
- मेरिका के अलास्का में लगे भूकंप के तेज झटके।
- 21 जुलाई 2025 को सुबह 03:58 बजे आय भूकंप।
- 17 जुलाई को भी आया था भूकंप।
एएनआई, अलास्का। अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार की सुबह अलास्का में 6.2 के मैग्नीट्यूड वाला भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 48 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। इससे पहले रूस में भी भूकंप के लगातार तीन झटके लगे थे।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी जानकारी दी है। NCS ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-
21 जुलाई 2025 को 03:58 बजे (भारतीय समयानुसार) अलास्का प्रायद्वीप पर 6.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 48 किलोमीटर गहराई में था।
EQ of M: 6.2, On: 21/07/2025 03:58:02 IST, Lat: 54.99 N, Long: 159.98 W, Depth: 48 Km, Location: Alaska Peninsula.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/t6cCnC8XH1
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 20, 2025
दूसरी बार लगे झटके
हालांकि, पिछले कुछ दिनों यह दूसरी बार है जब अलास्का की धरती भूकंप के झटकों से हिली है। इससे पहले 17 जुलाई को भी अलास्का में 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप देखने को मिला था। इस भूकंप का केंद्र धरती से 36 किलोमीटर नीचे आंका गया था।
EQ of M: 7.3, On: 17/07/2025 02:07:42 IST, Lat: 54.91 N, Long: 160.56 W, Depth: 36 Km, Location: Alaska Peninsula.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/quwulTN5Yf
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 16, 2025
क्यों खतरनाक है ये भूकंप?
बता दें कि इस तरह के कम गहराई वाले भूकंप अधिक खतरनाक होते हैं। इनमें भूकंपीय तरंगे (Seismic Waves) कम दूरी तक जाती हैं, लेकिन भयंकर तबाही मचाती हैं। इससे जानमाल की हानि का खतरा बढ़ जाता है। अलास्का में भूकंप के झटकों के बाद अमेरिका ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।
रूस में आए थे 3 भूकंप
बीते दिन अलास्का के पास मौजूद रूस के पूर्वी तट पर भी भूकंप के लगातार 3 बड़े झटके देखने को मिली थे। इनकी तीव्रता 6.4, 6.7 और 7.4 आंकी गई थी। इसके बाद भी रूस समेत अमेरिका के हवाई आईलैंड के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था।
